Khesari Lal Yadav: बीवी की जगह खेसारी लाल यादव क्यों उतरे चुनावी रण में? लालू संग शेयर की तस्वीर, मचा बवाल
Khesari Lal Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से सियासी पारा चरम पर है। आरोप-प्रत्यारोप और नेताओं को दल बदल का दौर जारी है तो वहीं इसी बीच बड़ी खबर ये है कि भोजपुरिया सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब राजद में शामिल हो गए हैं और वो छपरा से चुनावी रण में उतरने वाले हैं। सुपरस्टार ने खुद एक्स पर ये जानकारी दी।
अभिनेता ने पत्नी और लालू यादव के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसमे राजद सुप्रीमो खेसारी को पार्टी का सिंबल प्रदान करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'मैं, आप सभी का बेटा और भाई खेसारी लाल यादव, इस बार छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं। मैं कोई परंपरागत नेता नहीं हूं, मैं आप सभी जनता जनार्दन का बेटा हूं, खेत-खलिहान का लाल हूं, हर तबके की आवाज़ हूंऔर युवा भाइयों का जोश हूं। मेरे लिए राजनीति कोई कुर्सी की दौड़ नहीं है, ये एक ज़िम्मेदारी है, छपरा के हर घर तक विकास पहुंचाने की, हर दिल की आवाज बनने की।'
'आप सभी का आशीर्वाद, अब यही मेरे रास्ते का दीपक' (Khesari Lal Yadav)
'राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा,आदरणीय श्री @laluprasadrjdजी का संघर्ष और बड़े भाई श्री @yadavtejashwiजी का युवा नेतृत्व एवं आप सभी का आशीर्वाद व भरोसा अब यही मेरे रास्ते का दीपक हैं।' खेसारी की इल पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। उनके फैंस झोली भरभरकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
बीवी की जगह Khesari Lal Yadav क्यों उतरे चुनावी रण में?
तो वही एक यूजर ने ब़ड़ी अजीब बात लिखी,जिसे जानने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई। दरअसल पहले खबरें आ रही थी कि छपरा सीट से खेसारी नहीं बल्कि उनकी पत्नी चंदा देवी चुनाव लड़ेंगी लेकिन ऐन वक्त पर खेसारी चुनावी दंगल पर उतर गए।
वोटर लिस्ट में चंदा देवी का नाम नहीं?
जिस पर अभिषेक गोयल नाम के यूजर ने लिखा कि 'टिकट मिला था खेसारी की पत्नी चंदा देवी को, पर वहां ले वोटर लिस्ट में नाम न होने की वजह से उनका नॉमिनेशन नहीं हो पाया तो अब खेसारी लाल यादव मैदान मे उतरेंगे।' अब इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो कहना मुश्किल है लेकिन इस बात पर फैंस और अन्य लोगों के बीच बहस जरूर छिड़ गई है, फिलहाल खेसारी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बयानबाजी जारी है।
छपरा में दिखेगी खेसारी बनाम छोटी की जंग (Khesari Lal Yadav)
गौरतलब है कि NDA के सीट बंटवारे में छपरा सीट भाजपा के हिस्से में आई है। बीजेपी ने इस सीट से छोटी कुमारी को टिकट दिया है, यानी कि इस सीट पर अब खेसारी बनाम छोटी की जंग है।
आइए एक नजर डालते हैं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार Khesari Lal Yadav के अब तक के सफर पर
अपनी मधुर आवाज़, जबरदस्त अभिनय और मेहनत के दम पर उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल करने वाले खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 को छपरा जिला, बिहार के एक छोटे से गांव में हुआ था। उनका असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी, लेकिन बचपन से ही खेसारी लाल को संगीत और गायन का शौक था जिसकी वजह से वो सिने जगत के सुपरस्टार बने।
खेसारी ने अपने शुरुआती दिनों में लिट्टी-चोखा तक बेचा
पेट पालने के लिए खेसारी ने अपने शुरुआती दिनों में लिट्टी-चोखा तक बेचा। खेसारी लाल यादव ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2011 में आई भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' से की थी। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं, जिसमें साजन चले ससुराल, नागिन, दबंग सरकार, कुली नंबर 1 का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। खेसारी लाल न सिर्फ अभिनेता बल्कि एक सफल गायक भी हैं। उनके गाने यूट्यूब पर करोड़ों बार देखे जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications