बिहार में जनादेश की नई कहानी: JDU के डिजिटल नर्व सेंटर ने कैसे किया चुनावी कमाल? किसने लिखी कामयाबी की इबारत?
Bihar Election Success: बिहार में एनडीए की बड़ी जीत और नीतीश कुमार का दोबारा सत्ता में लौटना सिर्फ़ राजनीतिक समीकरणों का नतीजा नहीं है। यह उस भरोसे की पुष्टि है जो पिछले कई वर्षों में प्रशासनिक स्थिरता, सुरक्षा, आधारभूत ढांचा और सामाजिक सुधारों के ज़रिए बना है।
लेकिन आज के समय में चुनाव जीतने के लिए यही काफी नहीं होता क्योंकि अब चुनाव अभियानों का प्रारूप एकदम बदल गया है। अब चुनाव जितना सियासी मैदान में लडा जाता है उतना ही डिजिटल मोर्चे पर। उस परिप्रेक्ष्य में देखा जाए तो बिहार में इस जनादेश के पीछे जेडीयू की एक शांत और बेहद रणनीतिक परत भी थी - जेडीयू का डिजिटल नर्व सेंटर, जिसने पूरे चुनावी अभियान को डेटा, तकनीक, ग्राउंड इनसाइट और रचनात्मकता के संतुलन से दिशा दी।

IT Cell: चुनाव अभियान की 'अदृश्य रीढ़'
जेडीयू का आईटी सेल इस चुनाव में एक संगठित, अनुशासित और मल्टी-लेयर डिजिटल मशीन की तरह काम करता रहा जिसकी कमान थी बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट मनीष कुमार (Manish Kumar) के हाथों में। मुख्यालय के प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने तीन वर्षों में ऐसा ढांचा तैयार कर लिया था जिसमें शामिल था:
- विधानसभा स्तर का ट्रेंड ट्रैकर,
- सेंटिमेंट हीट मैप,
- मिसइन्फॉर्मेशन मॉनिटरिंग,
- और रैपिड-रिस्पॉन्स कंटेंट सिस्टम।
स्थानीय स्तर के डिजिटल वालंटियर्स जमीन की नब्ज पकड़ते रहे, और टीम उन इनपुट्स को डेटा के साथ जोड़कर स्पष्ट, संक्षिप्त और प्रभावी संदेशों में बदलती गई। यह टीम रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग से लेकर एनालिसिस और उसे एक्शनेबल इनसाइट्स बनाने में लगी रही जिसका परिणाम यह हुआ कि पार्टी को डिजिटल फ्रंट के अतिरिक्त ग्राउंड पर भी एक सुनियोजित दिशा निर्देश मिलता गया। पार्टी उन इलाकों में उन मुद्दों को उसी तरह से उठा पाई जैसा वहां के मतदाता चाहते थे।

क्रिएटिव टीम: द स्पेक्ट्रम - जिसने जहां डेटा को प्रभावी कहानी में बदला
डेटा से प्रभावी कहानी बनाने की जिम्मेदारी उठाई 'द स्पेक्ट्रम की क्रिएटिव टीम ने जिसकी अगुवाई कर रहे थे राहुल रौशन। जेडीयू की इस क्रिएटिव टीम ने राजनीतिक संदेशों को शानदार 'कंटेंट अनुभव' में बदला जिसकी परिणति एक ऐसे डिजिटल अभियान के रूप में हुई जिसके कई सारे संवाद, कथावस्तु चुनाव के हफ्तों बाद भी लोगों की जुबान पर हैं। गीत, शॉर्ट फिल्में, कैरेक्टर-बेस्ड वीडियो और एआई एंकरिंग ने पहली बार बिहार के चुनाव अभियान को सिनेमाई और मॉडर्न टच दिया।
द स्पेक्ट्रम की क्रिएटिव टीम के मुख्य घटक हैं संपादकीय रणनीतिकार राघवेंद्र झा। पत्रकारिता में तीन दशक का अनुभव रखने वाले राघवेंद्र ने हर संदेश में बिहार की संस्कृति, बोली और सामूहिक स्मृतियों को शामिल करने पर जोर दिया। विषयों के चुनाव, उसका ट्रीटमेंट और फॉर्मेट तक पर उनकी पैनी नज़र बनी रही। नतीजन, "भूला नहीं है बिहार" , "25 से 30 - फिर से नीतीश" , "नीतीश करेंगे बेड़ा पार" जैसे कैंपेन चुनावी संवाद की भावनात्मक पहचान बन गए।
युवाओं तक पहुंच की नई भाषा: AI, Vox Pops, Rap, Reels, Memes
पहली बार जेडीयू ने युवाओं के लिए अलग संचार शैली विकसित की। वोक्स-पॉप वीडियो, जेनरेटिव एआई आधारित कंटेंट, रैप ट्रैक, और इंस्टाग्राम रील्स ने युवा मतदाताओं तक संदेश को अधिक सरल और रिलेटेबल तरीके से पहुँचाया।
लाइव कनेक्ट: नेतृत्व से जनता तक 'मिनट-टू-मिनट' संवाद
एक बड़ी ताकत थी तेज़ कंटेंट टर्नअराउंड। मुख्यमंत्री के वीडियो संदेशों और सभाओं को रिकॉर्डिंग से रिलीज़ तक कुछ ही मिनटों में डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाता रहा। इससे चुनाव अभियान में नेतृत्व और जनता के बीच तत्काल संवाद बना रहा, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां डिजिटल पहुंच तेजी से बढ़ी है। विधानसभा स्तर पर बनाए गए माइक्रो-इन्फ्लुएंसर नेटवर्क शिक्षक, लोक कलाकार, पेज एडमिन और युवा कार्यकर्ता ने क्षेत्रीय बोली में छोटे-छोटे वीडियो बनाकर स्थानीय संदेश को और प्रभावी बनाया।

ग्राउंड कनेक्ट: संजय झा की सादगी वाली कम्युनिकेशन लाइन
अभियान की अंतिम और सबसे मानवीय कड़ी थे संजय झा, जिनकी सादगीपूर्ण संवाद शैली ने ज़मीन तक संदेश पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। डिजिटल और ग्राउंड दोनों के बीच जो पुल बना, उसके केंद्र में उनकी सहज संवाद क्षमता रही।
दरअसल, इस चुनाव ने दिखाया कि अब जीत का रास्ता सिर्फ़ नारों या रैलियों से नहीं जाता। तकनीक, रचनात्मकता, और ज़मीनी जुड़ाव - जब ये तीनों एक साथ चलते हैं, तभी भरोसा जनादेश में बदलता है। बिहार का यह चुनाव इसी बदलाव की सबसे प्रभावी मिसाल बन कर सामने आया है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: नीतीश कैबिनेट का जल्द होगा विस्तार, JDU-BJP के ये 9 विधायक बनेंगे मंत्री












Click it and Unblock the Notifications