Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'25 हजार वोट हर EVM में पहले से ही मौजूद थे', बिहार चुनाव में कारारी हार के बाद RJD ने किया सनसनीखेज दावा

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्‍वी यादव की राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बिहार के चुनाव में एनडीए के बवंडर में महागठंधन के सभी साथी (आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट) 35 सीटों तक ही सिमट कर रह गए। वहीं तेजस्‍वी की RJD महज 25 सीटें ही जीत सकी।

आरजेडी को चुनाव में मिली हार के तीन दिन बाद पार्टी के आरजेडी के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने ईवीएम पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रत्येक वोटिंग मशीन में पहले से 25 हजार वोट मौजूद थे। जगदानंद सिंह ने इसे देश का दुर्भाग्य बताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि आरजेडी का ऐसा हाल होगा।

Bihar Election Results 2025

दरसअल, बिहार चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की पहली समीक्षा बैठक सोमवार को संपन्न हुई। इस बैठक में तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता और नेता प्रतिपक्ष चुना गया। इसमें पार्टी सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

"RJD के 25 प्रत्याशी जीत गए, ये ही बड़ी बात"

इसके बैठक के बाद आरजेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ईवीएम में पहले से ही 25,000 से अधिक वोट दर्ज थे, ऐसे परिस्थितियों के बावजूद राजद के 25 प्रत्याशी जीत गए, ये ही बड़ी बात है।

जगदानंद सिंह ने लोकतंत्र को संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए इसे व्यापार नहीं कहा, जहां लोग धोखाधड़ी करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर संविधान के साथ भी धोखा होने लगे तो देश का क्या होगा।

जहां बैलेट पेपर से चुनाव हुए, वहां आरजेडी जीती

आरजेडी नेता और मनेर से विधायक भाई वीरेन्द्र ने भी जगदानंद सिंह के आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ईवीएम में चोरी हुई है और इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। वीरेन्द्र ने इस बात पर जोर दिया कि जहां बैलेट पेपर से चुनाव हुए, वहां उनकी पार्टी जीती, जबकि ईवीएम से हुए चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

तेजस्‍वी को चुनाव गया विधायक दल का नेता

गौरतलब है कि आरजेडी के नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक में तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना गया। इससे वह एक बार फिर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन जाएंगे।

2 सीटें कम होती तो RJD का ये हो जाता हाल

यदि आरजेडी की दो सीटें और कम हो जातीं, तो पार्टी नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल करने की पात्रता भी खो देती।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+