Bihar Election Result 2020: शिवसेना नेता संजय राउत ने की Tejashwi की तारीफ, बोले- उनके नेतृत्व में मंगलराज शुरू होगा
नई दिल्ली। बिहार विभानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) की 243 सीटों के लिए मतगणना जारी है। आज ये पता चल जाएगा कि बिहार में किस पार्टी की सरकार बनेगी। शुरुआती रुझानों में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की सराहना की है। साथ ही कहा है कि तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में मंगलराज शुरू होगा।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में संजय राउत ने कहा, 'एक युवा लड़का जिसने कल ही अपनी जिंदगी के 30 साल पूरे किए और वो बिहार में जिस तरह से टक्कर दे रहा है। ये आने वाली राजनीति और देश के भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। 15 साल से तो नीतीश कुमार की ही सरकार थी तो कौन सा जंगलराज वहां था। लगता है लोग आज जंगलराज खत्म कर देंगे। तेजस्वी के नेतृत्व में मंगलराज शुरू होगा।' आपको बता दें तेजस्वी राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
चार गणबंधन मैदान में
इस बार बिहार में चार गठबंधन मैदान में हैं, पहला गठबंधन एनडीए का है, जिसमें जेडीयू, भाजपा और मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) शामिल है। दूसरा गठबंधन आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों का है। तीसरे गठबंधन में कुशवाहा की रालोसपा, बीएसपी, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम शामिल है। जबकि चौथे गठबंधन में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रेशेखर हैं। वहीं इन सबसे अलग लोजपा अपने दम पर चुनावी मैदान में है।
तीन चरणों में हुआ था मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरण में मतदान हुआ था। इसमें पहले चरण में 28 अक्तूबर को 71 सीटों के लिए मतदान हुआ। दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों के लिए मतदान हुआ। वहीं तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान हुआ। यहां चुनाव प्रचार अभियान 7 सितंबर को शुरू हुआ था, जो करीब दो महीनों तक चलने के बाद 5 नवंबर को समाप्त हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में पहले चरण में 55.68 फीसदी, दूसरे चरण में 55.70 फीसदी और तीसरे चरण में 54.06 फीसदी मतदान हुआ था।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications