हार के बाद बोले चिराग- मुझे खुशी है, लेकिन नीतीश कुमार को सीएम बनते नहीं देखना चाहता
पटना। बिहार चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) को बुरी तरह हार का सामना पड़ा है। चुनाव के नतीजों के बाद बुधवार को पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान चिराग ने कहा कि एक बात साफ है कि बिहार ने पीएम मोदी को निर्णायक जनादेश दिया है। चिराग पासवान ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओं बधाई देते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने एलजेपी को समर्थन दिया है और अकेली लड़ाई लड़ने पर भी हमें 6 प्रतिशत वोट मिले हैं। मुझे खुशी है कि हम बिना किसी सहारे के अच्छी तरह से लड़े। हमारे पास खोने के लिए बहुत कुछ नहीं है, लेकिन संभावनाएं अनंत हैं।
Recommended Video

नहीं चाहता हूं नीतीश कुमार बने सीएम: चिराग
बिहार के सीएम के नाम पर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि यह भाजपा और जेडीयू को तय करना है। इस दौरान चिराग ने यह भी कहा कि वह नीतीश कुमार को सीएम बनते नहीं देखना चाहते हैं। चिराग ने कहा, 'नीतीश कुमार और सुशील मोदी के लिए मेरा समर्थन कभी नहीं होगा। अगर वह मेरे राज्य के मुख्यमंत्री बने रहे, तो राज्य स्तर पर मेरा समर्थन नहीं होगा। हम केंद्र में पीएम मोदी का समर्थन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, आंकड़े कहते हैं कि हमने जेडीयू को कितना नुकसान पहुंचाया। यह सब देखना है। हम सीटें जीतने में असमर्थ रहे, लेकिन सभी सीटों पर प्रासंगिक रहे। चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी ने कड़ी लड़ाई लड़ी है।
एलजेपी को मिली सिर्फ एक सीट
एनडीए से अलग होकर चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी ने बिहार में अकेले ही चुनाव लड़ा था। चिराग की पार्टी ने सिर्फ एक सीट पर ही जीत दर्ज की है। हालांकि, चिराग पासवान ने जेडीयू को कई सीटों पर नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद वह 115 में से सिर्फ 43 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। इससे पहले चिराग पासवान ने ट्वीट कर बिहार चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ़ है की भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है।
'पार्टी को भविष्य में लाभ मिलना तय'
चिराग ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े। पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है।लोजपा इस चुनाव में बिहार 1st बिहारी 1st के संकल्प के साथ गई थी। पार्टी हर ज़िले में मज़बूत हुई है। इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है।'












Click it and Unblock the Notifications