Bihar Election Result 2020: बीजेपी का पलटवार, कहा-हार नहीं पचा पा रही है राजद

पटना। एनडीए ने बिहार में बहुमत का आंकड़ा मिलता दिख रहा है। बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिहार की जनता का आभार जताया है। बीजेपी ने कहा कि आरजेडी को अपनी हार पच नहीं रही है। आरजेडी का व्यवहार एक बच्चे की तरह है। बीजेपी ने कहा कि, राष्ट्रीय जनता दल की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हो गई है। हम इस जनादेश के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हैं।

Bihar Election Result 2020 bjp says NDA has once again won absolute majority

Recommended Video

    Bihar Election Result 2020: Nitish Kumar फिर बनेंगे CM, जानिए किसे कितनी Seats मिली | वनइंडिया हिंदी

    बिहार चुनाव के नतीजों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि एनडीए ने एक बार फिर से बिहार चुनाव में बहुमत हासिल किया है। देश के सबसे बड़े चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए हम पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करना चाहते हैं। वहीं, सुशील मोदी ने कहा कि जनता ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत दिया है।

    भूपेंद्र यादव ने कहा है कि पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शुक्रिया कहना चाहती है। उनके नेतृत्व में पार्टी को बिहार में बड़ी जीत मिली है। BJP बिहार अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा- एनडीए की 121 सीटों पर जीत और 4 सीटों पर आगे, बिहार में सरकार बनाने के लिए तैयार है।

    इससे पहले पीएम मोदी ने ट्विट कर कहा कि, बिहार में एनडीए की जीत पर बोले पीएम मोदी- बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने NDA के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। हम पूरे समर्पण से निरंतर बिहार के लिए काम करते रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+