Bihar Election Opinion Poll 2025: ओपिनियन पोल में महागठबंधन और एनडीए में से किसे बढ़त?
Bihar Election Opinion Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने आखिरी दौर में है। दूसरे और अंतिम फेज के लिए मंगलवार, 11 नवंबर को हो रहे हैं। चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस फेज में 122 सीटों पर मतदान हैं और इनमें सुपौल, सीमांचल, चंपारण समेत कई सीटें शामिल हैं। उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है, लेकिन चुनाव से पहले कई ओपिनियन पोल में इस बार कांटे की टक्कर बताई गई थी।
विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन और एनडीए और जनसुराज तीनों ने जमकर पसीना बहाया है। चुनाव प्रचार में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता जैसे दिग्गजों को चुनाव प्रचार में उतार दिया है।

Bihar Election Opinion Poll 2025: 122 सीटों पर कड़ी टक्कर
- हाल ही में जारी किए गए ओपिनियन पोल यह संकेत दे रहे हैं कि दूसरे चरण की 122 सीटों पर कड़ी टक्कर का अनुमान है। ओपिनियन पोल में भी रुझान बिखरे हुए नजर आ रहे हैं और मुकाबला कड़ा होने का ही दावा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: दूसरे फेज के कितने कैंडिडेट अंगूठा छाप, कितने 12वीं पास? अब जनता लेगी असली एग्जाम!
- एजेंसी पोलस्टार्ट- पीपल इनसाइट के मुताबिक, NDA को 133-143 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 93-102 सीटें मिल सकती हैं। इन 122 सीटों में से 65 से 70 सीटें एनडीए को मिलने का अनुमान जताया गया है।
- IANS‑Matrize सर्वे के अनुसार NDA के हिस्से 150-160 सीटें आ सकती हैं, जबकि महागठबंधन को केवल 70-85 सीटों की संभावना दिख रही है।
- चाणक्य स्ट्रेटिजी द्वारा जारी सर्वे में NDA को 128-134 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महागठबंधन 102-108 सीटों पर सिमट सकता है।
Bihar Chunav: ओपिनियन पोल में कड़ी टक्कर
इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि NDA के पास तीस-चालीस सीटों की बढ़त हो सकती है, जो उसे शत-प्रतिशत बहुमत की ओर ले जाती है। महागठबंधन अपने सहयोगियों समेत इस बढ़त को कम करने में जूझ रहा है। चूंकि दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, इसलिए इस बढ़त का असर सीधे सरकार गठन की दिशा में जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: दूसरे चरण में बाहुबल का जलवा, कहीं बाहुबली की पत्नी आमने-सामने, कहीं बेटे ने थामी पिता की विरासत
Bihar Election Opinion Poll: एनडीए और महागठबंधन दोनों ने झोंकी ताकत
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवाओं और महिलाओं में एनडीए की पकड़ मजबूत है। महागठबंधन के पास यादव और मुस्लिम वर्ग का समर्थन है। युवाओं का एक वर्ग पीके की जनसुराज के लिए भी उत्सुक नजर है। हालांकि, सभी ओपिनियन पोल कड़ी टक्कर का अनुमान जता रहे हैं। हालांकि, तेजस्वी यादव लगातार महागठबंधन की जीत का दावा कर रहे हैं। एनडीए की ओर से भी दावा किया जा रहा है कि नीतीश ही फिर से सीएम बनेंगे। अब 14 नवंबर को नतीजों से ही तस्वीर साफ होगी।












Click it and Unblock the Notifications