Bihar News: 'महागठबंधन' में आज होगा सीट बंटवारे का ऐलान, तेजस्वी यादव करेंगे नामांकन
Bihar News In Hindi Today, (15 October): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

'महागठबंधन' में आज होगा सीट बंटवारे का ऐलान
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी महागठबंधन के घटक दल सीट के बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने मंगलवार को बताया कि सीट बंटवारे का ऐलान 15 अक्टूबर की सुबह तक किया जा सकता है।
दुबे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी किए जाने पर दावा किया कि इससे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर "घमासान" का संकेत मिलता है।
राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव
राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने चुनावी मैदान का ऐलान कर दिया है। वह एक बार फिर अपनी पारंपरिक राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर लोगों से नामांकन समारोह में शामिल होने की अपील की है।
PM मोदी का बिहार कार्यकर्ताओं से संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान के तहत बिहार के बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बात करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले उनके सुझाव सुनेंगे। यह अभियान स्थानीय या बूथ स्तर पर पार्टी के संबंधों को मजबूत करने का एक इंटरैक्टिव आउटरीच अभियान है।
पीएम मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं से बातचीत करने से हमेशा नई प्रेरणा मिलती है और उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान से जुड़ने और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।
विजय सिन्हा का नामांकन आज
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी 15 अक्टूबर को लखीसराय विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर इस सीट पर सिन्हा के चेहरे पर भरोसा जताया है। वह यहां से लगातार तीन बार के विधायक हैं और कुल चार बार चुनाव जीत चुके हैं। वे पांचवीं जीत की तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।
चुनाव कार्यक्रम
बिहार की 243 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (जिसमें जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं) का सीधा मुकाबला राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन (जिसमें कांग्रेस, वामपंथी दल और छोटे संगठन शामिल हैं) से है।












Click it and Unblock the Notifications