Bihar News: AIMIM का बड़ा दांव! बिहार की 32 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी ओवैसी की पार्टी
Bihar News In Hindi Today, (12 October): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM 16 जिलों की 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। किशनगंज में शनिवार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हुसैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया है।

पार्टी किशनगंज की 4 सीटों (किशनगंज, कोचाधामन, बहादुरगंज, ठाकुरगंज), पूर्णिया की 3 सीटों (अमौर, बायसी, कस्बा) और कटिहार की 5 सीटों (बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कदवा) पर चुनाव लड़ेगी।
अररिया-गया की 2-2 सीटों पर भी लड़ेंगे
इसके अलावा पार्टी अररिया की 2 सीटों (जोकीहाट, अररिया), गया की दो सीटों (शेरघाटी, बेलागंज), पूर्वी चंपारण की दो सीटों (ढाका, नरकटिया) और दरभंगा की चार सीटों (जाले, दरभंगा ग्रामीण, केवटी, गौरा बौराम) पर भी प्रत्याशी उतारेगी।
इसके अलावा पार्टी नवादा, जमुई (सिकंदरा), भागलपुर (नाथनगर, भागलपुर), सिवान, समस्तीपुर (कल्याणपुर), सीतामढ़ी (बाजपट्टी), मधुबनी (बिस्फी), वैशाली (महुआ) और गोपालगंज से एक-एक सीट पर भी AIMIM चुनाव लड़ेगी।
तीसरे मोर्चे के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला
अख्तरुल ईमान ने बताया कि 'पार्टी ने सेकुलर वोटों के बिखराव को रोकने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को गठबंधन का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, RJD ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद AIMIM ने तीसरे मोर्चे के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया। पार्टी जल्द ही सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। उन्होंने यह भी जोर दिया कि AIMIM पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देगी और कई सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारेगी।'












Click it and Unblock the Notifications