बिहार: पहले चरण की 71 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन आज से, दलों में अभी नहीं हुआ टिकट बंटवारा
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 71 सीटों पर नामांकन आज से शुरू हो गए हैं। हालांकि, अभी तक ज्यादातर पार्टियों के उम्मीदवार ही तय नहीं हो पाए हैं। कहने के लिए, राज्य के दो बड़े गठबंधनों में सीट बंटवारे की गुत्थी बुधवार देर शाम तक नहीं सुलझी। रात तक तक सीट बंटवारे पर बैठकों का दौर जारी रहा। टिकट के लिए सभी दलों में नेता-मंत्रियों के बीच कलह मची हुई है।
Recommended Video
ऑनलाइन भी दाखिल किए जा सकते हैं नामांकन
चुनाव आयोग द्वारा पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने का भी विकल्प है। साथ ही पुराने तरीके से निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष भी नामांकन कर सकेंगे। इसके लिए जमानत की राशि भी ऑनलाइन दाखिल की जा सकेगी। आयोग की ओर से काफी दिनों पहले ही यह साफ कर दिया गया था कि, नामांकन पत्र दाखिल करते समय सिर्फ 2 लोग ही मौजूद रहेंगे।

अभी तक नहीं हो सका सीटों का बंटवारा
भले ही आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, किंतु एनडीए और महागठबंधन में अब तक न सीटों का बंटवारा हो सका है और ना ही उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो पाया है। एनडीए में सीटों के बंटवारे में एलजेपी की वजह से पेंच फंसा हुआ है तो वहीं, महागठबंधन में कांग्रेस ने पेंच फंसा दिया है। हालांकि, महागठबंधन से मोह भंग कर माले ने कल अपने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर गठबंधन नहीं हुआ तो वह जल्द दूसरी सूची भी जारी कर देगी।
यह है गणित
71 सीटों की आज अधिसूचना जारी
08 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट
09 अक्टूबर को नामांकन पत्र की जांच
12 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे
28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा
16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग
वे जिले हैं- भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, जहानाबाद।












Click it and Unblock the Notifications