Bihar में NDA कितनी सीटें जीतेगी? अमित शाह ने किया दावा, अवैध घुसपैठियों को लेकर विपक्ष पर लगाया बड़ा आरोप

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है। शाह ने घुसपैठियों के मतदान के अधिकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार का स्पष्ट मानना है कि वोट देने का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों का है, न कि अवैध घुसपैठियों का।

अमित शाह ने जोर देकर कहा कि अवैध घुसपैठ न केवल देश की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि यह लोकतांत्रिक ढांचे को भी कमजोर करती है। उनके अनुसार, विपक्ष अवैध घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानता है, जबकि सरकार का रुख साफ है कि ऐसे अवैध नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे और उन्हें देश से बाहर भेजना जरूरी है, क्योंकि 'भारत कोई धर्मशाला नहीं है।'

Bihar Election 2025

नक्सलवाद, कानून-व्यवस्था और मोकामा घटना पर क्‍या बोले शाह?

एनडीटीवी को दिए इंटरव्‍यू में गृह मंत्री ने नक्सलवाद, कानून-व्यवस्था और मोकामा घटना जैसे मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने दावा किया कि नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और आत्मसमर्पण करने वालों के लिए पुनर्वास व कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मोकामा हत्याकांड पर शाह ने कहा कि हालांकि यह घटना गलत थी, लेकिन अब अपराधियों को पहले जैसा राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलता, जिससे कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है।

NDA बिहार में 160 सीटें जीतेगा

शाह ने बिहार में विकास पर जोर देते हुए कहा कि अब राज्य में अपराधों की नहीं, बल्कि पुलों, सड़कों और अन्य विकास परियोजनाओं की चर्चा होती है। शाह ने स्पष्ट किया कि NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है और मुख्यमंत्री का निर्णय चुनाव के बाद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होगा। उन्होंने भविष्यवाणी की कि NDA बिहार में 160 सीटें जीतेगा, क्योंकि जनता 'जंगल राज' से बचना चाहती है।

गोपालगंज और समस्‍तीपुर के वोटरों का शाह ने किया संबोधित

वहीं शनिवार को अमित शाह ने हाल ही में बिहार के गोपालगंज और समस्तीपुर जिलों के मतदाताओं को एक वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिसके चलते उन्हें यह संबोधन ऑनलाइन देना पड़ा।

शाह ने आगामी बिहार चुनावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास एजेंडे बनाम राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के "जंगल राज" के बीच का चुनाव बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह चुनाव बिहार के भविष्य को तय करने का एक अवसर है।

लालू और राबड़ी देवी के शासन में फैली अराजकता

गृह मंत्री ने राजद पर तीखा हमला बोलते हुए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल में राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "यह चुनाव यह तय करने का अवसर है कि बिहार का भविष्य किसे सौंपा जाए। एक तरफ वे लोग हैं जिन्होंने बिहार में जंगल राज की शुरुआत की। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी है, जिन्होंने राज्य का विकास किया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+