Bihar Chunav: तेज प्रताप की नई सियासी उड़ान! ‘हेलीकॉप्टर बाबा’ की VVIP से गठबंधन, 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
Bihar Chunav 2025 (Team Tej Pratap Yadav and VVIP): बिहार चुनाव 2025 में एक और दिलचस्प मोड़ आ गया है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अब अपनी अलग सियासी पारी को लेकर मैदान में उतरने को तैयार हैं। इस बार वे प्रदीप निषाद उर्फ 'हेलीकॉप्टर बाबा' के साथ मिलकर धमाका करने जा रहे हैं।
आज 5 अगस्त 2025 को पटना के मौर्य होटल में तेज प्रताप के नेतृत्व में उनके संगठन 'टीम तेज प्रताप' और VVIP (विकास वंचित इंसान पार्टी) के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो गया है। इन दो के अलावा इसमें अन्य पार्टी भोजपुरिया जन मोर्चा(BJM), प्रगतिशील जनता पार्टी(PJB), वाजिब अधिकार पार्टी(WAP)और संयुक्त किसान विकास पार्टी भी गठबंधन में शामिल है। इस बात की पुष्टि खुद VVIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद ने वनइंडिया हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार इंजमाम वहिदी से बातचीत में की है।

VVIP और टीम 'तेज प्रताप टीम' गठबंधन, तेजू भैया बोले- हमसे जो टकराएगा, वो चूर-चूर हो जाएगा
VVIP और टीम 'तेज प्रताप टीम' की गठबंधन पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि VIP पार्टी वाले बहरूपिया है, असली आदमी मेरे साथ है। उन्होंने कहा कि हमसे जो टकराएगा, वो चूर-चूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी से बात नहीं हो रही, पर छोटे भाई को आशीर्वाद है। तेजप्रताप ने CM बनने के सवाल पर कहा कि वह चिपकूराम नहीं हैं और उन्हें किसी पद का लोभ भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि बेकर का पार्टी बना कर घूम रहा है। उन्होंने RJD और कांग्रेस को भी अपनी टीम से जुड़ने का न्योता दिया है। तेज प्रताप ने कहा, ''मैं बिहार के लिए लड़ाई लड़ूंगा। मेरे दुश्मन बहुत सारे लोग हैं। जब वो लोग मुझे सुनेंगे तो उन्हें बहुत बुरा लगेगा। तेजस्वी अगर मुझे चैनल पर देख रहे हैं तो उनको बढ़ने का आशीर्वाद है।''
आज दिनांक: 05/08/2025, स्थान: मौर्य होटल(केसरिया हॉल) में हमारे नेतृत्व में टीम तेज प्रताप यादव के साथ प्रमुख पांच पार्टियों का गठबंधन सह प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
पार्टियों के नाम निम्न हैं:
1. विकास वंचित इंसान पार्टी(VVIP)
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 5, 2025
2. भोजपुरिया जन मोर्चा(BJM)
3. प्रगतिशील… pic.twitter.com/nkV37t5qrU
तेज प्रताप ने बताया गठबंधन का उद्देश्य?
तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी है, ''हमारे गठबंधन का थीम और उद्देश्य बिल्कुल साफ है, हम मिलकर बिहार में पुन: सामाजिक न्याय, सामाजिक हक़ और संपूर्ण बदलाव को लेकर आगे बढ़ेंगे और अगर जनता हमें जिताने का काम करेगी तो हमलोगों का वचन हैं कि हमलोग बिहार का संपूर्ण विकास करने का का काम करेंगे। हम लोग लोहिया, कर्पूरी, जय प्रकाश नारायण जी के सपनों को पूरा करने का भी काम करेंगे। आज हमारे साथ जो भी साथीगण जुड़े हैं, उन सभी साथियों का हम दिल से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं। जय हिंद, जय बिहार।''
243 सीटों पर लड़ाई का ऐलान, बदलेगा बिहार का समीकरण!
हेलीकॉप्टर बाबा पहले ही पूरे बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का एलान कर चुके हैं। अब जब वे तेज प्रताप के साथ कंधे से कंधा मिलाने जा रहे हैं, तो यह गठबंधन बिहार के सियासी समीकरणों को पूरी तरह से झकझोर सकता है।
निषाद वोटबैंक की सियासी खींचतान
बिहार की राजनीति में निषाद समुदाय अब निर्णायक भूमिका में दिख रहा है। जहां तेजस्वी यादव ने निषाद वोटों को लुभाने के लिए मुकेश सहनी के साथ हाथ मिलाया है, वहीं तेज प्रताप ने प्रदीप निषाद के साथ गठबंधन कर एक अलग राजनीतिक जहाज पर सवार होने का फैसला किया है।
तेज प्रताप यादव की यह नई सियासी चाल न सिर्फ RJD को भीतर से चुनौती देती है, बल्कि ये संकेत भी देती है कि वे अब अपने दम पर राजनीतिक जमीन तैयार करने की मंशा में हैं।
अगर यह गठबंधन जमीनी स्तर पर असर दिखाता है, तो आने वाले चुनाव में बिहार की राजनीति में एक नई धुरी उभर सकती है -और शायद तेज प्रताप उस धुरी के केंद्र में हों। अब देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी बनाम तेज प्रताप की यह निषाद 'रणनीति' किसकी नैया पार लगाती है।












Click it and Unblock the Notifications