Jyoti Singh: 'जो पति की नहीं वो किसी की नहीं', पवन सिंह की बीवी ज्योति ने काराकाट से भरा नामांकन, भड़के फैंस
Jyoti Singh: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सियासी गर्माहट के बीच भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ लगातार लोगों के बीच में सुर्खियां बनी हुई हैं, उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे पत्नी का सम्मान मांगा है, इस विवाद के बाद पवन सिंह को काफी ट्रोल किया जा रहा है और वो विरोधियों के भी निशाने पर हैं।
हालांकि पवन सिंह ने पिछले हफ्ते प्रेसवार्ता करके खुलकर अपनी बात रखी थी और कहा था कि 'ज्योति सिंह चुनाव लड़ना चाहती हैं और इसी वजह से वो नाटक कर रही हैं, हालांकि हमारे रिश्ते काफी पहले से सही नहीं चल रहे और हमारा तलाक का केस चल रहा है।'

लेकिन उस वक्त तो ज्योति सिंह ने पवन सिंह की इस बात को गलत ठहराया था लेकिन आज पवन सिंह की बात सही हो गई क्योंकि ज्योति सिंह ने सोमवार को काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। नामांकन भरने से पहले ज्योति सिंह ने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी थी।
Jyoti Singh ने काराकाट से भरा नामांकन
उन्होंने लिखा था कि 'नमस्ते कराकाट की देवतुल्य जनता,आप सभी के अपार प्यार और समर्थन से मैं आज कराकाट 213 से अपना नामांकन दाखिल करने जा रही हूं। यह कदम जनता की उम्मीदों और विश्वास की आवाज़ है। आपका सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।आइए, मिलकर एक नया परिवर्तन लाएं- आपकी अपनी ज्योति सिंह।🙏🏻🙏🏻स्थान तेंदुनी चौक डुमरांव रोड काली मंदिर पाससमय 10 बजे।'
'जो पति की नहीं हुई वो भला जनता की क्या होगी?'
हालांकि पवन सिंह के फैंस और समर्थकों को ये बात रास नहीं आई और उन्होंने ज्योति सिंह को इस बात के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया है। फैंस ने कहा कि 'ये सारा नाटक केवल चुनाव लड़ने के लिए ही था, जो अपने पति की नहीं हुई वो भला जनता की क्या होगी, वो किसी की नहीं है।'

'काराकाट की जनता अपनी इस बेटी के लिए लड़ेगी' (Jyoti Singh)
तो वहीं ज्योति सिंह के समर्थकों ने पवन सिंह के फैंस की क्लास लगाई और कहा कि 'काराकाट की जनता अपनी इस बेटी के लिए लड़ेगी।' मालूम हो कि ये वो क्षेत्र है, जहां से पवन सिंह लोकसभा 2024 का चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली थी, यहां पर क्षत्रियों की भरमार है।
काराकाट सीट की जंग रोचक, कौन जीतेगा बाजी?
उस वक्त पवन सिंह के लिए ज्योति सिंह ने भी चुनाव प्रचार किया था और उनके हारने के बाद भी वो यहां के लोगों के संपर्क में रही हैं और लोगों से जुड़ी हुई हैं, अब ये जुड़ाव वोट में बदलेगा या नहीं ये तो चुनावी परिणाम बताएंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि ज्योति सिंह के चुनावी अखाड़े में उतरने से काराकाट सीट की जंग रोचक हो गई है।

पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं Jyoti Singh
मालूम हो कि पवन सिंह और ज्योति सिंह ने 2018 में शादी की थी, ये उनकी दूसरी बीवी हैं। इससे पहले साल 2014 में उनकी शादी नीलम सिंह से हुई थी लेकिन 8 मार्च 2015 को नीलम की पंखे से लटकती हुई लाश पवन सिंह के फ्लैट से मिली थी। आज तक नीलम के आत्महत्या का कारण किसी को पता नहीं। इसके बाद पवन सिंह का अफेयर अक्षरा सिंह से रहा, दोनों लिवइन में भी थे लेकिन पवन ने उन्हें छोड़कर ज्योति सिंह से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications