Bihar Chunav 2025: महागठबंधन में RJD की चलेगी! कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ 50-55 सीटें? क्या है पूरा फॉर्मूला

Bihar Election 2025 (Mahagathbandhan Seats share): बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, वाम दल और अन्य सहयोगी) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। खबर है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 2020 की तरह ही लगभग 140 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जबकि कांग्रेस को पिछली बार की तरह 70 नहीं, बल्कि 50-55 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक RJD फिर से सबसे बड़ा दल बनने की रणनीति पर काम कर रही है, वहीं कांग्रेस को पिछली हार की कीमत सीटों में कटौती के रूप में चुकानी पड़ सकती है। कांग्रेस की कमजोर स्ट्राइक रेट को आधार बनाते हुए इस बार RJD उसके लिए सीटों की संख्या कम करना चाहती है।

Bihar Election 2025 Mahagathbandhan Seats share

🔹 बिहार चुनाव 2020: कौन कितनी सीटों पर लड़ा था?

  • RJD: 144 सीटों पर लड़ा, 75 जीती
  • कांग्रेस: 70 सीटों पर लड़ी, सिर्फ 19 सीटें जीत सकी
  • CPI(ML): 19 में से 12 सीटें जीती
  • CPI और CPI(M): क्रमशः 6 और 4 सीटों पर चुनाव लड़ा

🔹 RJD का तर्क क्या है?

एक वरिष्ठ आरजेडी नेता के मुताबिक कांग्रेस को समझाया जा रहा है कि अब महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और पासवान गुट की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) जैसे नए दल भी शामिल हो चुके हैं, जिन्हें भी सीट देनी होगी। इसलिए कांग्रेस को संतोष करना होगा।

🔹 कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं?

आरजेडी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को 50-60 सीटों पर समन्वय किया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस 70 सीटों की मांग पर अड़ी हुई थी, लेकिन समझौते की संभावना अब 55-60 के आसपास बनती दिख रही है। हालांकि पहले ये रिपोर्ट आई थी कि कांग्रेस को सिर्फ 40 सीटें ही मिलेगी।

🔹 RJD क्यों रख रही है ज्यादा सीटों पर दावा?

2020 में सबसे बड़ी पार्टी बनने और लोकसभा चुनाव 2024 में वोट प्रतिशत बढ़ने के बाद RJD का आत्मविश्वास बढ़ा है। पार्टी का कहना है कि इस बार वह 135-140 सीटों पर चुनाव लड़कर बहुमत के करीब पहुंच सकती है।

🔹 महागठबंधन में छोटे दलों को कितनी सीटें मिलने की संभावना है?

VIP (मुकेश सहनी): 60 सीटों की मांग कर रहे हैं, लेकिन शायद 12 सीटों पर ही बात बनेगी

RLJP (पशुपति पारस): 2-3 सीटें मिलने की संभावना

🔹 AIMIM को लेकर RJD का डर

AIMIM को सीमांचल क्षेत्र में सीमित फायदे के बावजूद गठबंधन में शामिल करने से RJD को बाकी बिहार में नुकसान का अंदेशा है। 2020 में AIMIM ने 5 सीटें जीती थीं, लेकिन बाद में उनके 4 विधायक RJD में शामिल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+