Bihar Congress List: कांग्रेस उम्मीदवारों की संभावित लिस्ट आई सामने, इन दिग्गजों को मिल सकता है टिकट!

Bihar Election 2025 Congress List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले इंडिया ब्लॉक (महागठबंधन) में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और राजद के बीच सीट शेयरिंग को लेकर तल्खी खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस ने अब राजद को साफ संदेश दे दिया है - अगर सीटों का बंटवारा जल्द नहीं हुआ, तो पार्टी 13 अक्टूबर से अपने उम्मीदवारों की घोषणा खुद शुरू कर देगी।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार लगभग फाइनल कर लिए हैं और तैयारी पूरी हो चुकी है। यानी अब गेंद राजद के पाले में है। बिहार में कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों की पहली लिस्ट तैयार कर ली है, जिसमें कई दिग्गज नेताओं, मौजूदा विधायकों और नए चेहरों को मौका दिया गया है। यह कदम साफ संकेत देता है कि कांग्रेस अब राजद के इंतजार में नहीं, बल्कि अपने दम पर तैयारी में जुट गई है। यहां देखें कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट।

Bihar Election 2025 Congress List

पहली लिस्ट में कौन-कौन होंगे शामिल? संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट

  • राजेश राम: कुड़ंवा सीट (प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस)
  • शकील अहमद खान: कदवा सीट (कांग्रेस विधायक दल के नेता)
  • इजहारुल हुसैन: किशनगंज सीट
  • मनोहर प्रसाद सिंह: मनिहारी सीट
  • विजयेंद्र चौधरी: मुजफ्फरपुर सीट
  • संतोष मिश्रा: करहगर सीट
  • आनंद शंकर सिंह: औरंगाबाद सीट
  • अमित कुमार दूना: रीगा सीट
  • बीके रवि: रोसड़ा सीट
  • सतीश कुमार: वारिसलीगंज सीट
  • मंगल राम: चेनारी सीट
  • अनीता भूषण: बेगूसराय सीट
  • गरीब दास: बछवाड़ा सीट

🔹 महागठबंधन में बढ़ी खींचतान - सीटों पर जंग!

राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर मतभेद लगातार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस चाहती है कि उसे कम से कम 60 सीटें मिलें। वहीं राजद इस संख्या को 40 के आसपास सीमित रखना चाहती है। इसी को लेकर बातचीत कई दौर तक चली, लेकिन नतीजा अब तक नहीं निकला। अब कांग्रेस ने राजद को अल्टीमेटम देते हुए 13 अक्टूबर की डेडलाइन तय कर दी है। अगर तब तक सहमति नहीं बनती, तो कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर देगी।

🔹 कांग्रेस का फोकस - सोशल इक्वेशन और स्थानीय पकड़

कांग्रेस इस बार जातीय समीकरणों और ग्राउंड कनेक्टिविटी पर खास ध्यान दे रही है। मुस्लिम और दलित समुदायों से जुड़े उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम खुद चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। वहीं शकील अहमद खान और विजेंद्र चौधरी जैसे दिग्गजों को फिर से मौका मिलने की उम्मीद है।

🔹 महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर नजर

राजद-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अभी बातचीत जारी है। कांग्रेस को उम्मीद है कि उसे 40 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह लिस्ट शुरुआती प्रस्ताव के तौर पर तैयार की गई है ताकि बातचीत के दौरान उम्मीदवारों को फाइनल किया जा सके।

🔹 त्योहारी सीजन में बढ़ी सियासी गर्मी

त्योहारों के बीच कांग्रेस का यह कदम बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है। जहां भाजपा और जदयू अपने उम्मीदवारों को लेकर आंतरिक सर्वे करवा रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने संभावित नामों की लिस्ट जारी कर सियासी संकेत दे दिए हैं कि वह इस बार पूरी ताकत से मैदान में उतरने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+