Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग पर बरसे ओवैसी, महागठबंधन को दी चेतावनी - 'हम अपना रास्ता खुद तय करेंगे'

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने महागठबंधन को बुरी तरह खरी खोटी सुनाई है। इतना ही नहीं ओवैसी चुनाव आयोग को भी सवालों के घेरे में लेते हुए SIR की पूरी प्रक्रिया पर सवाल किया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा यह प्रक्रिया "जल्दीबाजी में" की गई और नागरिकता की जांच करना चुनाव आयोग का काम नहीं बल्कि गृह मंत्रालय का दायित्व है।

bihar-election-owaisi-interview-ec-mahagathbandhan

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया और बिहार में सरकार की मंशा पर खुल कर बोला है। विस्तार से जानिए ओवैसी ने क्या कहा....

ओवैसी का आरोप: SIR में जल्दबाजी हुई

ANI से बातचीत में ओवैसी ने कहा कि SIR के दौरान जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, अगर वे समय पर अपनी जानकारी नहीं जांचते हैं तो मतदान के दिन फिर से विवाद पैदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि AIIMIM के बिहार इकाई प्रमुख अख्तरुल ईमान ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

ओवैसी ने कहा, ड्राफ्ट मतदाता सूची में 65 लाख नाम हटाए गए। इसके बाद चुनाव आयोग ने अतिरिक्त 3.5 लाख मतदाताओं के नाम भी हटा दिए। बिहार एक बड़ा राज्य है, ग्रामीण जनसंख्या अधिक है, और चुनाव आयोग ने SIR की घोषणा केवल जून में की। इतनी जल्दबाजी क्यों? उन्हें समय लेकर यह काम करना चाहिए था।"

कब हुई थी SIR की प्रक्रिया

चुनाव आयोग ने पिछले महीने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी की। अंतिम सूची में कुल मतदाता संख्या 7.42 करोड़ है, जबकि 24 जून 2025 को यह संख्या 7.89 करोड़ थी। चुनाव आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ड्राफ्ट सूची से 65 लाख मतदाता हटाए गए, जबकि 21.53 लाख नए योग्य मतदाताओं को जोड़ा गया।

इसके बाद अंतिम सूची में कुल 7.42 करोड़ मतदाता शामिल हुए। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि SIR प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत और अपनी नीति "कोई योग्य मतदाता न छूटे और कोई अयोग्य व्यक्ति सूची में न हो" के अनुसार पूरी की गई।

महागठबंधन से टूट पर बोले ओवैसी

महागठबंधन से नारजागी पर ओवैसी ने कहा कि वो किसी भी पार्टी या गठबंधन से नाराज नहीं है बल्कि बिहार में उनकी पार्टी अपना रास्ता खुद बनाएगी और बेहतरीन प्रदर्शन भी करेगी। ओवैसी ने साफ तौर पर कह दिया की सीमांचल के मुस्लमानों का हाल बेहाल है और उनकी पार्टी उनके लिए आवाज उठाएगी।

कब है बिहार विधानसभा चुनाव?

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर 2025 को होंगे, और मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव तिथियों की घोषणा की।

चुनाव आयोग ने कहा कि अगर कोई योग्य व्यक्ति अब भी अपनी नामांकन सूची में शामिल होने के लिए आवेदन करना चाहता है, तो वह नॉमिनेशन फाइलिंग की अंतिम तारीख से 10 दिन पहले तक आवेदन कर सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SIR को लेकर जारी विवाद ने चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के बीच सियासी टकराव को बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+