Chandrashekhar Yadav: बिहार के शिक्षामंत्री का दावा,'भगवान राम सपने में आए, बोले मुझे बिकने से बचाएं', VIDEO
बिहार के मंत्री Chandra Shekhar Yadav ने अब भगवान राम ने मेरे सपने में आए और बोले कि लोग मुझे बाजार में बेच रहे हैं, मुझे बिकने से बचाएं। इससे पहले मंत्री ने रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड होने की बात कही थी
बिहार के शिक्षा मंत्री और आरजेडी नेता चंद्रशेखर यावद ने रामचरितमानस के बाद अब भगवान श्रीराम को लेकर विवादित बयान दिया है। यादव ने दावा है कि 'भगवान राम उनके सपने में आए और कहा कि लोग उनको बाजार में बेच रहे हैं। तुम मुझे बाजार में बिकने से बचा लो'
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बिहार के शिक्षामंत्री का भगवान श्रीराम के सपने में आना वाला वीडियो सुपौल का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

चंद्रशेखर यादव ने पहली बार ऐसा विवादित बयान नहीं दिया। इससे पहले रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड बता चुके हैं। 14 सितंबर को पटना बिहार बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चंद्रशेखर यादव ने कहा था कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है। जब तक यह पोटेशियम साइनाइड रहेगा, तब तक मैं इसका विरोध जारी रखूंगा।
पूर्व में चंद्रशेखर यादव ने सुंदर कांड के एक दोहे का जिक्र करते हुए पूछा कि जीभ काटने की कीमत 10 करोड़ रुपए लगाई गई थी। मेरे गले की कीमत क्या होगी? उन्होंने अरण्य कांड की एक चौपाई - पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शूद्र न पूजहु वेद प्रवीणा... का जिक्र किया था और कहा कि जब मैं इन सब चीजों का विरोध करता हूं तो मीडिया के लोग भी मेरे पीछे पड़ जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications