मिलिए बिहार की बेटी पायल कुमारी से, जिन्होंने 12वीं में तीसरी रैंक हासिल की, पिता चलाते हैं ई-रिक्शा

बिहार बोर्ड के 12वीं की कॉमर्स थर्ड टॉपर पायल कुमारी को 500 में से 472 अंक मिले हैं। पायल का सपना आईएएस अधिकारी बनने का है।

Bihar Class 12 Boards Payal Kumari

बिहार बोर्ड के 12वीं और 10वीं के रिजल्ट हाल ही में जारी हुए हैं। रिजल्ट के जारी होने के बाद कई टॉपर्स की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। 12वीं की कॉमर्स की परीक्षा में थर्ड टॉपर रही पायल कुमारी के बारे में भी लोग सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की इंटरमीडिएट कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में ई-रिक्शा चालक की बेटी पायल कुमारी तीसरे स्थान पर रही हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद पायल कुमारी ने अपना सपना पूरा कर लिया है।

500 में से 472 अंक मिले पायल को

पायल कुमारी को 500 अंकों में से 472 अंक मिले हैं। पायल कुमारी का सपना एक आईएएस अधिकारी बनने का है। पायल ने बिहार के खगड़िया जिले के जेएनकेटी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया है। पायल कुमारी ने अपनी रिजल्ट पर खुशी जाहिर की है।

Bihar Class 12 Boards Payal Kumari

पायल कुमारी का कहना है, ''मेरा लक्ष्य टॉप-3 में जगह बनाना था। मैंने 3rd टॉपर बनने के लिए बहुत मेहनत की है। अपना रिजल्ट देखकर मैं बहुत खुश हूं। मेरी मेहनत रंग लाई है। मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता और भगवान को देती हूं।''

पिता चलाते हैं ई-रिक्शा

पायल कुमारी के पिता मुन्ना पोद्दार ई-रिक्शा चलाते हैं। पायल की मां रीना देवी हाउस वाइफ हैं और घर पर रहती हैं। पायल का एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम सत्यम कुमार है। सत्यम ने भी 10वीं कक्षा की परीक्षा पास कर ली है। पायल कुमारी के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।

पायल ने बताया कि वह 10वीं के बाद साइंस लेना चाहती थी। लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण वह ट्यूशन फीस नहीं दे सकती थी इसलिए उसने कॉमर्स लेने का फैसला किया।

Bihar Class 12 Boards Payal Kumari

पायल ने कहा, ''चाहे भले ही मैंने घर की परेशानियों की वजह से कॉमर्स लिया हो लेकिन विषय चाहे कोई भी हो। मेरा एकमात्र उद्देश्य आईएएस अधिकारी बनना है। IAS अधिकारी सृष्टि जयंत देशमुख मेरी प्रेरणा हैं।''

ट्यूशन के नहीं थे पैसे!

बाकी दूसरे छात्रों के अलावा पायल को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए ट्यूशन के पैसे नहीं थे। पायल ने ट्यूशन के बजाय अपने पाठ्यक्रम में शामिल अवधारणाओं को समझने पर फोकस किया।

पायल ने कहा, ''मेरे स्कूल के शिक्षकों ने मेरी बहुत मदद की है। अगर मैं किसी भी विषय से जूझती थी या किसी प्रश्न में फंसती थी, तो मेरे शिक्षकों ने हमेशा मेरी मदद की है। शुरुआत में मैंने कॉन्सेप्ट क्लियर करने के लिए ट्यूशन लिया था। लेकिन बाद में मैंने खुद सारे कॉन्सेप्ट को समझने की कोशिश की। YouTube के सहारे भी मैंने पढ़ाई की है।''

Bihar Class 12 Boards Payal Kumari

परिवार में एकमात्र पैसा कमाने वाले पायल के पिता ने पैसे की कमी को अपनी बेटी की पढाई के आगे कभी नहीं आने दिया। पायल का अब पूरा फोकस इस बात पर है कि कैसे वह भविष्य में कड़ी मेहमत करके आईएएस अधिकारी बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+