डबल मर्डर से दहला कैमूर, पहले भाई-भाभी को काट डाला फिर मौत देखने वाले को भी दी मौत

पटना। बिहार का कैमूर आज दोहरे हत्याकांड से दहल उठा। हत्या करने वाला छोटन पांडे नाम का युवक शराब के नशे में था। नशे के हालत में ही पहले उसने अपने बड़े भाई रामचंद्र पांडे की हत्या तेज धारदार हथियार से कर दी और भाभी पार्वती को भी घायल कर दिया। भागाने के दौरान गांव के ही रहने वाले जुड़ावन साह ने ये सब होते देख लिया जिसके बाद उसकी भी हत्या कर दी गई। यह घटना कैमूर के भगवानपुर थाना थानान्तर्गत बीच बाजार की बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद भगवानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के अंजाम देने वाले आरोपी भाई छोटन पण्डे की तालाश कर रही है। फिलहाल घटना का मुख्य कारण पता नहीं चला है। पुलिस द्वारा ग्रामीणों से पूछ्ताक्ष में सामने आया की आरोपी शराब की नशे में था और उसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया।

bihar double murder in kaimur

जहां इस घटना में दो लोग रामचन्द्र पांडे और जुड़ावन शाह की मौत हो गई वहीं पार्वती नाम की महिला को इलाज के लिए नाजुक हालत में बनारस रेफर किया गया है। भगवानपुर पुलिस ने बाताया कि छोटन पांडेय शराब के नशे में था और अपने बड़े भाई रामचंद्र पांडेय से उलझ गया। इसके बाद उसने हाथ में लिए गड़ासे से वार कर उसकी हत्या कर दी। पति को बचाने गई महिला पर भी उसने वार किया जिससे वो जख्मी हो गई। मृतकों में रामचंद्र पांडेय और जुड़ावन शाह शामिल हैं जबकि पार्वती देवी को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से गांव के लोग भी सकते में हैं। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम जख्मी पार्वती देवी के बेहतर इलाज के लिए बनारस भेजा है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बहुत ही गंभीर है। वहीं घटना के बाद से ही इलके में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस इंतजार कर रही है कि पार्वती देवी कब होश में आए और उसका बयान दर्ज किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+