सुशील मोदी के काफिले पर हुए हमले में 100 लोगों के खिलाफ FIR

तेजस्वी यादव का कहना है कि सुशील मोदी अपनी सुरक्षा बढ़वा लें। कुछ भी होता है तो वो लोग हमारे ऊपर आरोप लगा देते हैं। मामले में 6 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के काफिले पर हमला होने के बाद अब मामले में 100 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस हमले के बाद बिहार की राजनीतिक सियासत एक बार फिर गरमा गई है। चारों तरफ इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए बयानबाजी की जा रही है।

सुशील मोदी के काफिले पर हुए हमले में 100 लोगों के खिलाफ FIR

उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम हाजीपुर जिले में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के काफिले पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। हलांकि सुशील कुमार मोदी बाल-बाल बच गए थे और उनकी गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। वहीं इस हमले में राजद कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव के समर्थकों ने उन पर हमला किया था। वहीं राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस हमले से इनकार कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक सुशील मोदी के काफिले पर हुए हमले के बाद सरकार ने इसे काफी गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी फोन पर सुशील मोदी से बातचीत की और हालचाल पूछा। वहीं इस हमले के बाद बिहार की राजनीतिक सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। चारों तरफ इस हमले की आलोचना की जा रही है। जहां जदयू के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने इस हमले को लेकर कहा कि लोकतंत्र में ऐसी घटनाओं की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

सुशील मोदी के काफिले पर हुए हमले में 100 लोगों के खिलाफ FIR

वशिष्ठ नारायण ने ये भी कहा कि असहिष्णुता की प्रवृति राजनीति की गरिमा को नष्ट कर देती है। तो दूसरी तरफ बीजेपी के नेताओं ने सुशील मोदी पर हमले को लेकर राजद पर निशाना साधा और उनके पिछले अपराधों की याद दिलाई। साथ ही ये भी कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है वो लोग इस तरह की घटना को अंजाम देने में माहिर हैं। ये सब इसलिए हुआ है कि सुशील मोदी ने लालू यादव की सारी काली करतूत और बेनामी संपत्ति को जनता के सामने उजागर कर दिया था, इसकी CBI जांच हो।

वहीं राजत नेताओं के द्वारा अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए ये कहा जा रहा है कि ऐसा हम लोगों ने नहीं किया है। तो तेजस्वी यादव का कहना है कि सुशील मोदी अपनी सुरक्षा बढ़वा लें। कुछ भी होता है तो वो लोग हमारे ऊपर आरोप लगा देते हैं। हम क्यों उनके ऊपर हमला करवाएंगे। वहीं इस मामले में पुलिस ने 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गिरफ्तार हुए 6 लोगों से पूछताछ कर अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है और इस घटना के पीछे के कारण को जानने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+