बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी को 'सखी एकता समर्थ महिला सम्मान'
नई दिल्ली, 9 मार्च: बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को वर्ष 2022 का "सखी एकता समर्थ महिला सम्मान" दिया जाएगा। वैश्विक स्तर की संस्था ह्यूमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन-एचआरयूएफ ने अपने इस प्रतिष्ठित अवार्ड हेतु उनके नाम का चयन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया।

एचआरयूएफ के चेयरमैन और मशहूर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर ने इस चयन की सूचना विधिवत रूप से उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को दी और उनसे टेलीफोनिक बातचीत भी की।
एचआरयूएफ चेयरमैन विशाल दफ्तुआर द्वारा "सखी एकता समर्थ महिला सम्मान" हेतु जारी पत्र में लिखा गया है कि "जमीनी स्तर पर जद्दोजहद करते हुए राजनीति में बतौर उपमुख्यमंत्री आपने अपना जो एक अलग मुकाम बनाया है वो आधी आबादी के लिये अत्यंत प्रेरक है। एक 'समर्थ महिला' के रूप में आपकी अनुकरणीय भूमिका से नारी शक्ति का उद्घोष होता है।" इस सम्मान के तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र और ट्राफी प्रदान किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि ह्यूमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन-एचआरयूएफ वैश्विक स्तर की एक भारतीय संगठन है जो माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रेरणा से बना है। अपनी स्थापना के तुरंत बाद एचआरयूएफ ने सिर्फ 18 महीनों के अंदर लगातार चार अंतरराष्ट्रीय मिशनों को पूरा करके एक शानदार शुरुआत की है। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण हेतु एचआरयूएफ ने "सखी एकता मंच" की शुरुआत की थी।












Click it and Unblock the Notifications