दरभंगाः जन्मदिन में शामिल होने जा रहा था परिवार तभी हो गया हादसा, 3 लोगों की हो गई मौत

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ परिवार जन्मदिन के कार्यक्रम में शरीक होने जा रहा था। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए, जिनका इलाज दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। यह भीषण सड़क हादसा दरभंगा के ककर्घाटी इलाके में एनएच 57 हुआ।

bihar darbhanga road accident three people died and three injured

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार नैनो कार से जन्मदिन में शामिल होने के लिए शनिवार की देर रात को मुजफ्फरपुर से मधेपुरा जा रहा था। इसी दौरान कार का संतुलन खराब हो गया और कार एक पुल के पास डिवाईडर से टकरा गई और यह बड़ा हादसा हो गया। वहीं इस घटना के बाद से मृतकों के परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके कार में फंसे घायल लोगों को निकाला और एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को डीएमसीएच अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर से पूरा परिवार मधेपुरा अपने गांव में जन्मदिन में शामिल होने जा रहा था और तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हालांकि घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन माना जा रहा है कि कार चालक का नियंत्रण खोने के कारण यह बड़ी घटना हुई है।

बता दें कि इससे पहले बिहार के रोहतास जिले में भी दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा बिहार के रोहतास जिले के किरिहरी में शेवसागर ब्लॉक के पास हुआ है। यह जगह नेशनल हाईवे से तकरीब न 2 किलोमीटर दूर रहै। घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकरी दी गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+