बिहारः कन्हैया ने जिस जगह से दिया था भाषण उस मंच पर एबीवीपी के छात्रों ने छिड़का गंगाजल

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने जिस मंच से लोगों को संबोधित किया था, उसे एलएनएमएलयू (LNMU) के छात्र संघ के अध्यक्ष ने गंगा जल छिड़क कर शुद्ध करने का दावा किया। एबीवीपी के सभी छात्र-छात्राओं ने पहले मंच पर झाड़ू लगाकर उसे साफ किया फिर मंच को पानी से धोया। इसके बाद गंगा जल और फूल छिड़क कर मंच को शुद्ध किया।

bihar darbhanga abvp student sprayed ganga water on stage after kanhaiya kumar speech

इस दौरान छात्रों ने मंत्रोच्चारण भी किया। बाद में सभी छात्रों ने कन्हैया के खिलाफ नारेबाजी की और वंदे मातरम का नारा लगाया। बता दें कि बीते 4 फरवरी को ही कन्हैया कुमार ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राज मैदान में 'जन गण मन यात्रा' के दौरान एक जनसभा संबोधित किया था।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष आलोक झा ने कन्हैया को देशद्रोही बताते हुए कहा कि देशद्रोही के आने से यह मंच अपवित्र हो गया था, जिसे आज मंत्रोच्चारण के साथ गंगाजल छिड़ककर शुद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि मिथिला की इस पावन भूमि में बने इस मंच से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे महान नेता सहित देश के बड़े नेताओं ने संबोधित किया है।

छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि कन्हैया जहां-जहां सभा करेगा उन सभी जगहों को शुद्ध किया जाएगा। बता दें कि आलोक झा एबीवीपी से जुड़े हैं। ऐसे में कन्हैया पर निजी हमला करते हुए कहा कि जो अपने बीमार पिता की देखभाल नहीं कर सकता वह भला दूसरे लोगों का क्या भला करेगा। बता दें कि 4 फरवरी को कन्हैया ने दरभंगा के इस विश्वविद्यालय के राज मैदान में एक जनसभा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+