क्या हो रहा है बिहार में? CM नीतीश कुमार ने IAS के सिर पर रखा गमला, RJD ने कहा- मानसिक स्थिति खराब

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने अजीब व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ से जुड़ा है। सोमवार को पटना के ललित नारायण मिश्रा इंस्टिट्यूट में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान जब सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को स्वागत के लिए गमले में रखा पौधा भेंट किया, तो नीतीश ने वह पौधा लेकर सीधे IAS के सिर पर रख दिया। मंच पर मौजूद लोग इस पर हंस पड़े और खुद मुख्यमंत्री भी मुस्कुराए।

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे RJD ने भी अपने आधिकारिक X (पूर्व Twitter) हैंडल से शेयर करते हुए तीखा हमला बोला। पार्टी ने लिखा, 'बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति! सरकारी कार्यक्रम में एक IAS अधिकारी CM का स्वागत कर रहे है तो CM सभी प्रोटोकॉल और मान-मर्यादा को ताक पर रखकर अधिकारी के सिर पर ही गमला रख दे रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की यह दयनीय स्थिति प्रदेश को रसातल में लेकर जा रही है।'

Bihar CM Nitish Kumar

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने भी वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा, "दिमाग पर हो चुका विक्षिप्तपन का हमला। चाचा रख दे रहे हैं अपने अधिकारी के माथे पर गमला।"

नीतीश कुमार के हाल के अजीब व्यवहार की घटनाएं

27 मार्च 2025 - मंत्री ने फोटोशूट के दौरान मुख्यमंत्री का हाथ जबरन नीचे किया
विधान परिषद के समापन समारोह में फोटो सेशन के दौरान जब मुख्यमंत्री अभिवादन कर रहे थे, तो ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने उनका हाथ पकड़कर नीचे कर दिया। नीतीश मुस्कुरा दिए, लेकिन दृश्य ने कई सवाल खड़े कर दिए।

20 मार्च 2025 - राष्ट्रगान रुकवाकर स्टेडियम का चक्कर लगाने चले गए
एक कार्यक्रम के दौरान जब राष्ट्रगान शुरू होने ही वाला था, तो नीतीश कुमार ने इशारे में उसे रुकवा दिया और कहा, "पहले स्टेडियम का चक्कर लगाते हैं, फिर शुरू करें।" बाद में राष्ट्रगान दोबारा शुरू किया गया।

18 मार्च 2025 - विधानसभा में तेजस्वी से दाढ़ी पर पूछ लिया सवाल
बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से इशारों में पूछा, "दाढ़ी क्यों नहीं बनाई?" इस पर तेजस्वी हंस पड़े।

15 मार्च 2025 - होली मिलन में रविशंकर प्रसाद के पैर छूने झुके
पटना के होली मिलन समारोह में नीतीश कुमार बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के पैर छूने झुके। हालांकि सांसद और JDU नेताओं ने उन्हें रोक लिया।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश को झटका, अब इस नेता ने दिया JDU से इस्तीफ़ा

3 मार्च 2025 - सदन में तेजस्वी से चॉकलेट पर बातचीत
जब बजट पेश हो रहा था, नीतीश कुमार ने तेजस्वी से पूछा, "क्या खा रहे हो?" जवाब मिला, "पल्स चॉकलेट।"

30 जनवरी 2025 - बापू को श्रद्धांजलि के दौरान तालियां बजा दीं
गांधीजी को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने ताली बजानी शुरू कर दी। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को उन्हें रोकना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+