Bihar Chunav: तेज प्रताप का राहुल गांधी के मछली पकड़ने पर तंज, 'रसोइया होना चाहिए था उनको, नेता क्यों बने?'

Bihar Chunav Tej Pratap Yadav: राहुल गांधी के मछली पकड़ने वाले वीडियो पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। अब लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने तंज कसा है। उन्होंने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी यही सब करते रहेंगे। इससे जनता के वोट नहीं मिलते हैं और देश अंधकार में चला जाएगा। इतना ही नहीं आगे उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष को असल में रसोइया बनना चाहिए था और गलती से नेता बन गए हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला हो। इससे पहले भी उन्होंने उन पर कई बार जुबानी तंज किए हैं। राहुल की विदेश यात्रा पर उन्होंने कहा था कि हो सकता है उनको वहां मन लगता हो, उनका परिवार वहां होगा। उससे मिलने जाते होंगे।

Bihar Chunav Tej Pratap Yadav

Rahul Gandhi पर तेज प्रताप यादव ने साधा निशाना

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजनेता बनने के बजाय उन्हें रसोइया बनना चाहिए था। पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। तेज प्रताप यादव ने कहा, 'कल महुआ गए थे और वहां उनके विधायक ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कराया है। ये लोग सामाजिक न्याय की बात करते हैं और आम जनता को पिटवाते हैं।'

बता दें कि तेजस्वी ने रविवार को महुआ में आरजेडी उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी सभा की थी। तेज प्रताप यादव इस बार खुद महुआ से खड़े हैं। अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और कई चुनावी सभाएं कर चुके हैं। 2015 में उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव भी महुआ से ही लड़ा था।

यह भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav: राजनीति छोड़ मॉडलिंग में हाथ आजमा रहे 'तेजू भैया'? रैंप वॉक करते वीडियो वायरल, आप भी देखिए

Bihar Chunav में इस बार लालू के बेटे हैं आमने-सामने

बिहार विधानसभा चुनाव इस बार त्रिकोणीय होता दिख रहा है। एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी मैदान में हैं। इसके अलावा, लालू यादव के परिवार के लिए भी यह चुनाव महत्वपूर्ण है। इस बार उनके बड़े तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी के साथ मैदान में है। पार्टी से निकाले जाने के बाद उन्होंने खुलकर अपने भाई और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिवार से अलग होकर वह अपना राजनीतिक अस्तित्व बना पाते हैं, इसकी परीक्षा इसी चुनाव में होगी।

यह भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav Net Worth: घर-पार्टी से निकाले गए तेजप्रताप के पास कितनी संपत्ति? क्रिमिनल केस चौंकाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+