Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tej Pratap Yadav: राजनीति छोड़ मॉडलिंग में हाथ आजमा रहे 'तेजू भैया'? रैंप वॉक करते वीडियो वायरल, आप भी देखिए

Tej Pratap Yadav Ramp Walk Video: बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल दिन-ब-दिन गर्म होता जा रहा है। इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर सुर्खियों में जगह बनाई है। सोशल मीडिया पर उनका नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनकर रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक अवार्ड शो का बताया जा रहा है।

वीडियो में तेज प्रताप का आत्मविश्वास और देसी अंदाज दर्शकों का दिल जीत रहा है। पहले अकेले रैंप पर चलते हुए उन्होंने तालियों और शोर के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बाद में दर्शकों की मांग पर उन्होंने शो की टीम के साथ दोबारा रैंप वॉक किया। यह वीडियो कुछ ही घंटों में एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ट्रेंड करने लगा है। तेजू भैया का अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।

Tej Pratap Yadav Viral Video

रैंप पर तेज प्रताप का खास अंदाज

वीडियो में तेज प्रताप पहले अकेले रैंप पर चलते नजर आए। जैसे ही उन्होंने मंच पर कदम रखा, दर्शकों की तालियों और शोर से माहौल गूंज उठा। लोगों की मांग पर 'वन्स मोर, वन्स मोर' के नारों के बीच उन्होंने शो के मैनेजमेंट टीम के साथ दोबारा रैंप वॉक किया।


ये भी पढ़ें: Bihar Election: 'तेजू भैया' के क्षेत्र में वोट डालेंगे डोनाल्ड ट्रंप? निवास प्रमाण पत्र वायरल, अधिकारी सकपकाए!

तेज प्रताप यादव ने सफेद रंग का धोती-कुर्ता और हल्के भूरे रंग (Beige) की बंडी (सदरी) पहनी हुई थी। साथ में उन्होंने चमड़े जैसे मटेरियल का चप्पल पहना हुआ था। माथे पर चंदन और कुमकुम के टिके और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ वो लोगों का दिन जीत रहे थे।

तेजू भैया का ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। लोग इस विडीयो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट इमोटिकॉन की बाढ़ सी आ गई है। समर्थक इसे 'बिहार का देसी स्टार' कहकर शेयर कर रहे हैं, जबकि विपक्षी दल के समर्थक इसे 'चुनावी स्टाइल शो' कह रहे हैं।

राजनीतिक नजरिए से भी चर्चा में

तेज प्रताप यादव पहले भी अपने अनोखे लुक और अलग अंदाज के लिए चर्चा में रहे हैं। कभी भगवान कृष्ण के रूप में, तो कभी योग गुरु के रूप में वे सार्वजनिक मंचों पर दिखाई दिए। इस बार उनका धोती-कुर्ता वाला देसी अवतार ग्रामीण और पारंपरिक मतदाताओं से जुड़ने की कोशिश माना जा रहा है।

राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि तेज प्रताप खुद को एक सहज, परंपरागत और जनता से जुड़ा नेता के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो ने फिर साबित किया कि वे बिहार की राजनीति के सबसे चर्चित नेताओं में से एक हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: कब होगी तेज प्रताप यादव की RJD में वापसी? Tejashwi Yadav ने किया खुलासा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+