Bihar Chunav: मोहनिया से RJD कैंडिडेट श्वेता सुमन का नामांकन रद्द, तेजस्वी यादव के लिए एक और झटका!
Bihar Chunav Shweta Suman: बिहार विधानसभा चुनाव में एक और उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है। कैमूर जिले की मोहनिया सीट से राजद (RJD) उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इस सीट पर अब सीधा मुकाबला बीजेपी और बीएसपी कैंडिडेट के बीच हो सकता है। नामांकन रद्द होने पर श्वेता सुमन ने कहा कि वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका नामांकन जान-बूझकर खारिज किया गया है।
बताया जा रहा है कि नामांकन रद्द होने के बाद आरजेडी उम्मीदवार श्वेता सुमन फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि भाजपा मुझसे और आरजेडी से डर गई थी। हार के डर से उन्होंने मेरा नामांकन रद्द कर दिया है। आरजेडी कैंडिडेट ने कहा कि आगे के विकल्पों पर विचार कर रही हैं और इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगी।

Shweta Suman का नामांकन हुआ रद्द, RJD की मुश्किलें बढ़ीं
⦁ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरजेडी उम्मीदवार श्वेता सुमन के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। श्वेता ने 2020 के नामांकन में अपना स्थायी पता चंदौली (उत्तर प्रदेश) बताया था।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी दांव, जीविका दीदी को 30 हजार वेतन और स्थायी नौकरी का वादा
⦁ बीजेपी ने चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि 2025 के नामांकन में उन्होंने स्थायी पता बिहार का दिया है। दो चुनाव में अलग-अलग स्थायी पता देना आचार संहिता का उल्लंघन है। बीजेपी ने नामांकन रद्द करने की मांग की थी।
Bihar Chunav में अब तक 467 नामांकन हुए रद्द
बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी ड्रामेबाजी का दौर भी चल रहा है। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने 3 उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने का आरोप बीजेपी पर लगाते हुए कहा कि जनसुराज के उम्मीदवारों को धमकी मिल रही है। इधर एलजेपी की एक उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन भी अधूरे दस्तावेज की वजह से रद्द हो गया है। पहले चरण की स्क्रूटनी पूरी होने के बाद 467 नामांकन रद्द हुए हैं। कई जेडीयू और बीजेपी के बागियों का भी नामांकन रद्द हुआ है।
यह भी पढ़ें: Bihar Elections: किसी के पास इंजीनियर की डिग्री, कोई 10वीं पास भी नहीं! कितने पढ़े-लिखे बिहार के चर्चित नेता?












Click it and Unblock the Notifications