Bihar Chunav: तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी दांव, जीविका दीदी को 30 हजार वेतन और स्थायी नौकरी का वादा

Bihar Chunav Tejashwi Yadav: बिहार विधनासभा चुनाव प्रचार के दौरान वादों की भी बरसात हो रही है। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के भरोसेमंद वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। पूर्व डिप्टी सीएम ने जीविका दीदी के लिए सरकार बनने पर 30,000 रुपये के वेतन का ऐलान किया है। बता दें कि प्रदेश की राजनीति में नीतीश की चुनावी सफलता में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। इसके अलावा, तेजस्वी ने संविदा कर्मियों को भी स्थायी नौकरी देने का वादा किया है।

पहले चरण की वोटिंग से पहले तेजस्वी का यह ऐलान अहम चुनावी मुद्दा बन सकता है। महागठबंधन ने इससे पहले हर परिवार से एक सरकारी नौकरी का भी वादा किया है। तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि सरकार बनती है, तो हम जीविका दीदियों को बड़ा तोहफा देंगे।

Bihar Chunav Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav का बड़ा चुनावी वादा

⦁ तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देकर वेतन 30 हजार प्रति महीना किया जाएगा। इस डबल इंजव वाली सरकार से वे परेशान हैं और हम जानते हैं कि उनका कितना शोषण किया गया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: चुनाव से पहले ही महागठबंधन में संग्राम, Tejashwi Yadav को भारी पड़ सकती हैं ये 3 कमियां

⦁ आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जीविका समूह की दीदियों को दो वर्षों तक ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। उन्हें दो हजार रुपये प्रति माह भत्ता भी दिया जाएगा।

⦁ संविदा पर काम कर रहे पेशेवरों के लिए भी स्थायी नौकरी का वादा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जॉब सिक्योरिटी और सैलरी सिक्योरिटी की व्यवस्था की जाएगी। एजेंसियों के माध्यम से विभागों में काम करने वाले सभी संविदाकर्मियों को स्थायी करेंगे।

Bihar Chunav में ये ऐलान डाल सकते हैं बड़ा असर

तेजस्वी यादव ने यह चुनावी वादा पहले चरण की वोटिंग से 15 दिन पहले की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संविदा पर काम करने वाले कर्मियों और जीविका दीदी की संख्या लाखों में है। अगर तेजस्वी के चुनावी वादे से इस वर्ग के वोट बैंक में सेंध लगती है, तो इसका असर चुनावी नतीजों पर दिख सकता है। हालांकि, चुनावी वादे करना और आम जनता के बीच उन्हें पूरा करने के लिए विश्वास बनाने में वक्त लगता है। फिलहाल महागठबंधन के पास इस विश्वास बहाली के लिए ज्यादा वक्त नहीं है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: आपके नेता ने किस जाति को दिया सबसे ज्यादा टिकट? RJD, JDU, BJP का जातीय गणित का पूरा ब्यौरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+