Bihar Elections: किसी के पास इंजीनियर की डिग्री, कोई 10वीं पास भी नहीं! कितने पढ़े-लिखे बिहार के चर्चित नेता?

Bihar Elections 2025: बिहार में चुनावी माहौल गरम है। 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के सामने राज्य की राजनीति के बड़े नाम खड़े हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर तेजस्वी यादव, चिराग पासवान और प्रशांत किशोर जैसे चेहरे मैदान में हैं।

हर उम्मीदवार की पृष्ठभूमि, शिक्षा और राजनीतिक अनुभव पर लोगों की निगाहें हैं। इस बार के चुनाव में युवा और अनुभवी नेताओं का मुकाबला है। जिसमें राज्य की राजनीति का भविष्य तय हो सकता है। राजनीतिक रणनीति, परिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा की जानकारी जनता को सोचने पर मजबूर करती है कि किसे वे अपनी आवाज देंगे।

Bihar Elections 2025

कितने पढ़े-लिखे बिहार के प्रमुख चेहरे?

नीतीश कुमार, JDU

वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के सबसे बड़े चेहरे हैं। हालांकि वो अब चुनाव नहीं लड़ते हैं लेकिन बिहार की राजनीति में उनकी मौजूदगी बहुत अहम है। नीतीश कुमार ने बिहार कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग (अब NIT पटना) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। जेडीयू ने अब तक 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

ये भी पढ़ें: Samrat Chaudhary Education: क्या है 'PFC कोर्स', जिसकी डिग्री पर बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी को घेरा गया?

तेजस्वी यादव, RJD

पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर. के. पुरम से पढ़ाई की। 2020 के विधानसभा चुनाव के फाइल किए गए हलफनामों के अनुसार, उन्होंने कक्षा 9 के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

प्रशांत किशोर, जन सुराज पार्टी

राजनीति के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी भी चुनाव में बड़ी भूमिका निभा रही है। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत किशोर IIT कानपुर के पूर्व छात्र हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो ग्रेजुएट हैं।

चिराग पासवान, LJP

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने दल LJP (RV) से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने लखनऊ के इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक में एडमिशन लिए था लेकिन दूसरे साल में पढ़ाई छोड़ दी थी। LJP ने अब तक 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

विजय कुमार सिन्हा, BJP

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने मुजफ्फरपुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। विजय सिन्हा लखीसराय सीट से चुनाव मैदान में हैं।

सम्राट चौधरी, BJP

दूसरे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शिक्षा को लेकर विवाद है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी से D.Litt. की डिग्री मिली है, जबकि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अदालत को बताया कि उन्होंने मैट्रिकुलेशन पास नहीं किया। सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ेंगे।

दिव्या गौतम, CPI (ML)

दिव्या गौतम, मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कजन हैं। वे मंचीय कलाकार और शिक्षाविद भी हैं। दिव्या ने पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है और UGC NET क्वालिफ़ाइड PhD उम्मीदवार हैं। वे दीघा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

243 विधानसभा सीटों के लिए मुकाबला

बिहार विधानसभा के कुल 243 सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। राजनीतिक दल अपने प्रमुख उम्मीदवारों और नई रणनीतियों के साथ जनता के बीच उतर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Maithili Thakur: कितनी पढ़ी-लिखी हैं बिहार की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार? कहां से ली है मैथिलि ठाकुर ने डिग्री?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+