Bihar Chunav: PM Modi की मां को गाली देने पर सियासी संग्राम, सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को दी चेतावनी
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार पीएम मोदी की मां के नाम पर खूब सियासी संग्राम हो रहा है। वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां को दी गई गाली पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पीएम मोदी ने भी इस पर बयान जारी करते हुए कहा था कि यह बिहार की हर मां और छठी मैया का अपमान है। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में पीएम मोदी की मां के बारे में अपशब्द कहे गए हैं। इस पर प्रदेश के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तीखा हमला बोला है।
सम्राट चौधरी ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में रहते हुए कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मां के बारे में अपशब्द कहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी को यह बहुत भारी पड़ सकता है। ऐसा लग रहा है कि पीएम की मां के सम्मान का मुद्दा अब बिहार के चुनावी संग्राम में बड़ा मुद्दा बन चुका है।

Samrat Chaudhary ने दी तेजस्वी यादव को चेतावनी
सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा है कि बिहार की जनता इस अपमान का बदला लेगी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'तेजस्वी यादव ने फिर दिलवाई- मोदी जी की मृत माताजी को गाली। इन्होंने बिहार की संस्कृति को एक बार फिर तार-तार कर दिया। रैली में आरजेडी के कार्यकर्ता जितना ही गाली दे रहे, तेजस्वी उतना ही हौसला बढ़ा रहे थे। इस गुंडई की मानसिकता और गाली का हिसाब बिहार की माताएं-बहनें जरूर करेंगी।'
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: चिराग पासवान को हो रही है Tejashwi Yadav से हमदर्दी? राहुल गांधी पर लगाया दिल दुखाने का आरोप
Bihar Chunav में मां को गाली बना सियासी संग्राम का मुद्दा
बिहार की राजनीति में महिलाएं एक प्रभावी भूमिका निभाती रही हैं। नीतीश कुमार की चुनावी सफलता के पीछे एक बड़ा हाथ उन्हें महिला वर्ग से मिलने वाला समर्थन भी है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दोनों ही कई बार सार्वजनिक मंच से पीएम की मां के लिए गाली के प्रयोग पर दुख जाहिर कर चुके हैं। तेजस्वी ने तो सफाई देते हुए कहा था कि हर मां का सम्मान होना चाहिए। हालांकि, अब नए वीडियो ने एक बार फिर मां के सम्मान के मुद्दे को हावी बना दिया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: वोट अधिकार यात्रा ने Tejashwi Yadav का किया बड़ा नुकसान? डैमेज कंट्रोल के लिए शुरू की नई यात्रा












Click it and Unblock the Notifications