Bihar Chunav: चिराग पासवान को हो रही है Tejashwi Yadav से हमदर्दी? राहुल गांधी पर लगाया दिल दुखाने का आरोप
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान इसी महीने होने की संभावना है। चुनावी तैयारियों के बीच दोनों प्रमुख गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। एनडीए (NDA) और महागठबंधन दोनों में ही सीट बंटवारे को लेकर तनातनी और प्रेशर पॉलिटिक्स का दौर चल रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने महागठबंधन में तकरार का दावा करते हुए तेजस्वी यादव से हमदर्दी दिखाई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अब तक उन्हें सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, यही दिखाता है कि उनके बीच में तकरार है।
तेजस्वी यादव कई सार्वजनिक मंचों से खुद को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं। वोट अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव का समर्थन करते हुए अखिलेश यादव ने भी उन्हें भविष्य का सीएम कह दिया था। इसके बावजूद अब तक राहुल गांधी ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर तेजस्वी यादव का नाम नहीं लिया है।

Chirag Paswan ने साधा महागठबंधन पर निशाना
चिराग पासवान ने कहा है कि मीडिया में ऐसी खबरें आती रहती हैं कि एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर तकरार चल रही है। उन्होंने कहा, 'सच्चाई यह है कि एनडीए में ऐसी कोई तकरार नहीं है और सब कुछ सुनियोजित ढंग से बहुत ही सकारात्मक माहौल में हो रहा है। असली जंग महागठबंधन के अंदर है और वही लोग आपस में सीट बंटवारे के लिए लड़ रहे हैं। एनडीए के सभी दल एकजुट होकर सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मजबूती से चुनाव में उतरेंगे। महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच ही अपनी प्रतिस्पर्धा चल रही है।'
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: तेजस्वी यादव के खिलाफ फिर Tej Pratap Yadav ने खोला मोर्चा, रीलबाजी करने पर कसा तंज
Tejashwi Yadav से होने लगी चिराग को हमदर्दी?
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरजेडी और कांग्रेस के बीच घमासान का दावा किया है। उन्होंने कहा, 'मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव का दिल राहुल गांधी ने दुखाया है। राहुल गांधी ने अब तक तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। कहीं न कहीं इससे मेरे छोटे भाई का दिल जरूर दुखा होगा।' चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर फिर घुमा-फिराकर जवाब देते हुए कहा कि इसका फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा।
यह भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav के तेवर हुए ढीले, तेजस्वी यादव के लिए महुआ सीट छोड़ने की बात कह बढ़ाया सियासी सस्पेंस!












Click it and Unblock the Notifications