Bihar Chunav: वोट अधिकार यात्रा ने Tejashwi Yadav का किया बड़ा नुकसान? डैमेज कंट्रोल के लिए शुरू की नई यात्रा
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तेजस्वी यादव पूरे प्रदेश में यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव लगातार बने हुए थे और उनकी सक्रियता दिख रही थी। अब सवाल उठ रहा है कि एक बड़ी यात्रा के तुरंत बाद आरजेडी की तरफ से तेजस्वी को दूसरी यात्रा निकालने की क्या जरूरत पड़ी? वोट अधिकार यात्रा में महागठबंधन के सभी दलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। कांग्रेस और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच भी एक तालमेल नजर आया था।
वोट अधिकार यात्रा के खत्म होते ही तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा शुरू कर दी है। इस यात्रा के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा में तेजस्वी फिर से एक बार रोजगार और बिहार से पलायन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आरजेडी नेता की यह यात्रा एक तरह से डैमेज कंट्रोल की कोशिश है।

Bihar Chunav से पहले तेजस्वी यादव की अहम यात्रा
तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं और राजनीतिक विश्लेषक इसे एक डैमेज कंट्रोल की तरह देख रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह यात्रा आरजेडी नेता के लिए डैमेज कंट्रोल की कोशिश है। विश्लेषकों का मानना है कि वोट अधिकार यात्रा ने कहीं न कहीं तेजस्वी के पुराने मोमेंटम और मुद्दों को पीछे छोड़ दिया है। समझें इसके मायने...
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: चिराग पासवान को हो रही है Tejashwi Yadav से हमदर्दी? राहुल गांधी पर लगाया दिल दुखाने का आरोप
⦁ नीतीश कुमार के महागठबंध को छोड़कर फिर से बीजेपी के साथ जाने के बाद तेजस्वी यादव ने रोजगार और बिहार के युवाओं के पलायन का मुद्दा पूरे बिहार में आक्रामक तरीके से उठाया था। इसकी वजह से युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ी और आरजेडी को एक मोमेंटम मिला था। हालांकि, लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को ज्यादा फायदा नहीं हुआ, लेकिन माना जा रहा था कि विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर होगा।
⦁ हालांकि, वोट अधिकार यात्रा ने एक बार फिर विपक्ष को मुख्य मुद्दे से भटका दिया और अब ऐसा लग रहा है कि बेरोजगारी और रोजगार देने से लेकर पलायन जैसे मुद्दे कहीं पीछे छूट गए हैं। दूसरी ओर प्रशांत किशोर अपने प्रचार अभियान में आक्रामक तरीके से रोजगार और बिहार से पलायन रोकने का मुद्दा उठा रहे हैं।
Tejashwi Yadav की कोशिश फिर से मुख्य मुद्दों पर लौटने की
बिहार की राजनीति के जानकारों की राय है कि तेजस्वी यादव की कोशिश एक बार फिर चुनाव में नीतीश सरकार को असफलताओं पर घेरने की है। बिहार अधिकार यात्रा के जरिए वह फिर से रोजगार, अपराध और बिहार से होने वाले पलायन के मुद्दे पर नीतीश सरकार पर तीखा हमला कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी को ऐसे संकेत मिले हैं कि वोट चोरी का मुद्दा आम जनता तक उतनी तीव्रता से नहीं पहुंच सकता है। यही वजह है कि एक बार फिर आरजेडी नेता ने पुराने मुद्दों पर लौटने की कोशिश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 4 दिन में फड़फड़ा कर शांत हो जाएंगे, उनकी सरकार है, अगर हिम्मत है तो हमको जेल भेज कर दिखाएं-PK












Click it and Unblock the Notifications