Bihar Chunav: मुकेश सहनी डिप्टी सीएम के पद पर अड़े, महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले और बढ़ा घमासान

Bihar chunav Mukesh Sahni: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टियों का पूरा फोकस अब चुनाव प्रचार पर है। हालांकि, महागठबंधन में सीट शेयरिंग अब तक तय नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही पदों के लिए मारामारी शुरू हो गई है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि मुकेश सहनी अपनी पार्टी के लिए 20 से 25 सीट मांग रहे हैं और इतने से ही संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मांग है कि डिप्टी सीएम का ऐलान कर दिया जाए, ताकि जनता के बीच सपष्ट संदेश जा सके।

वीआईपी लीडर मुकेश सहनी ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव से पहले ही उन्हें डिप्टी सीएम घोषित कर दिया जाए, ताकि जनता को स्पष्ट संदेश मिले। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें सरकार बनने पर उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने का आश्वासन मिलता है, तो वह सीटों की संख्या घटाने के लिए तैयार हैं। महागठबंधन के लिए यह स्थिति मुश्किल हो गई है।

Bihar chunav Mukesh Sahni

Mukesh Sahni की डिमांड ने बढ़ाई तेजस्वी की टेंशन

मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित करना तेजस्वी यादव के लिए काफी मुश्किल हो सकता है। तेजस्वी भले ही कहते रहे हों कि चुनाव के बाद वही मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अब तक कांग्रेस ने उन्हें महागठबंधन का सीएम फेस घोषित नहीं किया है। दूसरी ओर ऐसे में मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का चेहरा घोषित करने की मांग को पूरा करना तेजस्वी ही नहीं कांग्रेस के लिए भी मुश्किल है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को तेजस्वी यादव और सहनी के बीच लंबी बातचीत हुई है, लेकिन दोनों के बीच सहमति नहीं बन सकी है।

यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: चिराग पासवान ने अपने करीबी को बनाया बिहार चुनाव प्रभारी, क्‍या ये दिला पाएंगे LJP को जीत

Bihar Chunav में सीट शेयरिंग पर फंसा हुआ है पेंच

⦁ सूत्रों की मानें तो बिहार विधानसभा चुनाव में दोनों गठबंधन के लिए सीट शेयरिंग बड़ा सिर दर्द बन गया है। हालांकि, एनडीए में सीट शेयरिंग तय हो चुका है और इसी हफ्ते इसका ऐलान भी किया जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान और चिराग पासवान की मुलाकात के बाद अब बुधवार को उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी के साथ अहम बैठक होने वाली है।

⦁ महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। खबर है कि तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वीआईपी को 16 सीटें दी जाएंगी। इसमें से कुछ पर आरजेडी समर्थित उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसे देखते हुए सहनी चुनाव से पहले ही अपनी स्थिति मजबूत कर लेना चाहते हैं।

⦁ भाकपा (माले) और दूसरी लेफ्ट पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में बातचीत चल रही है। पिछले चुनाव में लेफ्ट पार्टियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसे देखते हुए आरजेडी चाहती है कि कांग्रेस के कोटे की सीटें घटाकर उसे वीआईपी और लेफ्ट पार्टियों को दी जाए। अब तक महागठबंधन में सीट शेयरिंग का पेंच फंसा हुआ ही नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: सुरीला होगा बिहार चुनाव, 5 चर्चित गायक ठोकेंगे चुनावी ताल, BJP से RJD तक बन सकते हैं उम्मीदवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+