Bihar Elections 2025: चिराग पासवान ने अपने करीबी को बनाया बिहार चुनाव प्रभारी, क्‍या ये दिला पाएंगे LJP को जीत

Bihar Elections 2025: चुनाव आयोग ने बिहार विधान सभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तारीखों के ऐलान के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम चिराग पासवान ने मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने संगठन में एक बड़ा फेरबदल किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमुई के सांसद और अपने बहनोई अरुण भारती को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह-चुनाव प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Chirag Paswan

पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसमें स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में नियुक्त सभी चुनाव प्रभारियों की सूची अब रद्द मानी जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत, लोजपा (रामविलास) की सभी चुनावी गतिविधियां और प्रत्याशियों के चयन से जुड़े अंतिम निर्णय अरुण भारती और राजू तिवारी की सहमति से लिए जाएंगे।

अरुण भारती की नियुक्ति को चिराग पासवान का एक अहम राजनीतिक दांव माना जा रहा है। उनकी पार्टी केंद्र में NDA की सहयोगी है।

चिराग ने एनडीए से कितनी सीटों की कर रहे डिमांड?

गौरतलब है कि लोजपा (रामविलास) ने NDA गठबंधन में 30 विधानसभा सीटों की मांग रखी है। जिसके मायने है कि पार्टी अब पूरी ताकत के साथ चुनावी रणभूमि में उतरने की तैयारी में है। वर्तमान में, चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री हैं। हालांकि, उनकी पार्टी का बिहार विधानसभा में कोई विधायक नहीं है, लेकिन लोकसभा में उसके 5 सांसद हैं। इस नई चुनावी रणनीति के साथ पार्टी बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करने की उम्मीद कर रही है।

एलजेपी (रामविलास) "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" के अपने दृष्टिकोण के साथ, बिहार के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराती रही है, जिसका बार-बार अरुण भारती ने भी जिक्र किया है।

बिहार में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

चुनाव आयोग ने राज्य में दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है, जो छठ पूजा के बाद संपन्न होंगे। बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, दूसरा चरण 11 नवंबर को, और वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि जद (यू) और राजद सहित कई दलों ने उनसे छठ पूजा के बाद चुनाव कराने का अनुरोध किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+