Bihar Chunav: NDA के संकल्प पत्र से कितना अलग है 'तेजस्वी प्रण', नौकरी से लेकर किसानों तक किसके वादे में दम!

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव में अब एक हफ्ते का भी समय नहीं बचा है। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को होने वाली है और इससे 5 दिन पहले एनडीए ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। एनडीए के संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों से लेकर दलितों और युवाओं का खास ध्यान रखा गया है। इससे पहले महागठबंधन का घोषणा पत्र आ चुका है जिसे तेजस्वी प्रण के नाम से जारी किया गया है। तेजस्वी यादव के चुनावी वादों का तोड़ एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में निकाला है।

एक करोड़ सरकारी रोजगार देने के वादे को महागठबंधन तुरुप के इक्के के तौर पर इस्तेमाल करना चाह रही थी। हालांकि, एनडीए के संकल्प पत्र में भी एक करोड़ सरकारी नौकरियों का वादा किया गया है। इसके अलावा, किसानों के लिए 3,000 की अतिरिक्त सहायता से लेकर मुफ्त इलाज और पक्के मकान जैसे वादे किए गए हैं। देखें दोनों प्रमुख गठबंधन के प्रमुख चुनावी वादों में क्या खास है:

Bihar chunav tejashwi vs nda manifesto

Tejashwi ने महिलाओं-युवाओं का रखा खास ख्याल

⦁ प्रति परिवार में एक नौकरी देने और 1.25 करोड़ नए रोजगार देने का वादा
⦁ जीविका दीदी को 30,000 वेतन और संविदा के बजाय स्थायी नौकरी का वादा
⦁ माई बहन योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने का वादा किया है।
⦁ संविदा कर्मचारियों को भी तेजस्वी यादव के दस्तावेज़ में जगह मिली है, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।
⦁ बिहार में वक्फ अधिनियम के कार्यान्वयन की समीक्षा का वादा किया गया है। इसके अलावा, बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने का भी वादा है।

यह भी पढ़ें: NDA Manifesto: NDA का संकल्प पत्र जारी, 1 करोड़ नौकरी, 1 करोड़ 'लखपति दीदी’ का वादा, घोषणापत्र की 25 बातें

NDA के संकल्प पत्र में तेजस्वी के हर वादे का तोड़

⦁ एनडीए के संकल्प पत्र में एक करोड़ सरकारी नौकरियों का वादा किया गया है।
⦁ 50 लाख गरीबों के पक्के मकान के अलावा, 5 लाख तक का मुफ्त इलाज और पंचामृत गारंटी योजना का वादा।
⦁ गरीब परिवार के बच्चों के लिए केजी से पीजी तक की पढ़ाई का खर्चा सरकार उठाएगी।
⦁ कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि का ऐलान किया गया है। इसके तहत केंद्र की 6,000 की राशि पर बिहार सरकार 3,000 का टॉप-अप देगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: NDA ने जारी किया साझा संकल्प पत्र, नीतीश-चिराग-मांझी ने बताया प्रदेश के विकास का दस्तावेज

Bihar Chunav में वादों के नाम पर हो सकता है खेल

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए और महागठबंधन दोनों की ही ओर से वादों की भरमार की गई है। अब यह चुनाव नतीजों के बाद ही पता चल सकेगा कि इस बार कौन से गठबंधन के वादों पर बिहार की जनता अपना भरोसा जताती है। नीतीश कुमार के काम, लाभार्थी योजनाओं और चुनावी वादों के साथ ही सूबे की जनता जाएगी या तेजस्वी प्रण को एक मौका देना चाहेगी। हालांकि, बिहार चुनाव इस बार काफी रोमांचक है। मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है और एनडीए और महागठबंधन के अलावा मैदान में प्रशांत किशोर की जनसुराज भी है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: किसे बनना चाहिए बिहार का मुख्यमंत्री? Akshara Singh ने लिया चौंकाने वाला नाम, लोग हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+