Bihar Chunav: NDA ने जारी किया साझा संकल्प पत्र, नीतीश-चिराग-मांझी ने बताया प्रदेश के विकास का दस्तावेज
Bihar Chunav NDA Sankalp Patra: बिहार विधानसभा चुनाव ने एनडीए ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतनराम मांझी समेत गठबंधन के सभी प्रमुख चेहरे इस दौरान मौजूद रहे। 1 करोड़ सरकारी नौकरी के वादे के अलावा, गरीबों के लिए 50 लाख पक्के मकान, पंचामृत योजना समेत किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग सबके लिए वादों की भरमार की गई है। संकल्प पत्र जारी करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह 21वीं सदी के बिहार का चेहरा है।
संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों, युवाओं के अलावा समाज के हर वर्ग का ध्यान रखने की कोशिश की गई है। सरकारी नौकरी के अलावा हर परिवार को 125 यूनिट बिजली देने का वादा किया गया है। गरीब परिवार के छात्रों के लिए केजी से पीजी तक की मुफ्त शिक्षा, किसान सम्मान और एमएसपी का वादा किया गया है।

NDA Sankalp Patra को सम्राट चौधरी ने बताया ऐतिहासिक
बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा, '21वीं सदी में बिहार का क्या महत्व हो सकता है, बिहार के सभी वर्गों को प्राथमिकता देते हुए हमलोगों ने कई संकल्प लिए हैं। हमलोगों ने 25 महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है। हर युवा को नौकरी और रोजगार देना, एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरी रोजगार प्रदान करना और हर जिले में मेगा स्किल सेंटर से बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है। बिहार के युवा दुनिया के हर कोने में जा सकें।'
यह भी पढ़ें: Bihar Chuav: NDA आज जारी करेगा चुनावी घोषणापत्र, मोदी, शाह, नीतीश समेत मौजूद रहेंगे सभी दिग्गज
उपेंद्र कुशवाहा ने संकल्प पत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह घोषणा पत्र बिहार को आगे ले जाने वाला है। इसमें गरीब, महिलाओं, युवाओं सबका ध्यान रखा गया है। किसानों को सशक्त करने के साथ ही औद्योगिकीकरण और निवेश को आगे ले जाने वाला संकल्प पत्र है।
Bihar Chunav में इस बार वादों की भरमार
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई वादे किए जा रहे हैं। तेजस्वी यादव और एनडीए के अलावा प्रशांत किशोर भी कई वादे कर चुके हैं। NDA के संकल्प पत्र में 25 वादे किए गए हैं। जानें हाईलाइट्स
⦁ 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी का वादा
⦁ 50 लाख गरीबों के लिए पक्के मकान का ऐलान
⦁ गरीब परिवारों को बच्चों के लिए केजी से लेकर पीजी तक की मुफ्त शिक्षा का ऐलान
⦁ गरीबों के लिए पंचामृत गारंटी का वादा
⦁ गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
⦁ कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि का ऐलान। केंद्र सरकार 6 हजार दे रही है, बिहार की NDA सरकार 3 हजार टॉपअप के तौर पर सहयोग करेगी।
⦁ दलितों, पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमीशन का वादा
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: 'राहुल गांधी कभी छठ किए हैं क्या?' तेज प्रताप यादव बोले, 'विदेश भागने वाले क्या जाने'












Click it and Unblock the Notifications