Bihar Chunav: Giriraj Singh ने तेजस्वी यादव को बताया कपूत, कहा- 'दुर्गा मां कभी आशीर्वाद नहीं देंगी'
Bihar Chunav Girirraj Singh: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान दशहरे के बाद कभी भी हो सकता है। फिलहाल चुनाव आयोग की टीम प्रदेश का दौरा करने वाली है और तैयारियों का जायजा लेगी। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, नेताओं की तल्ख बयानी का दौर भी बढ़ता जा रहा है। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे पर हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव को सीधे कपूत ही बुला दिया है।
गिररिराज सिंह अक्सर ही लालू परिवार पर तीखे हमले करने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव कपूत हैं। दुर्गा मां उन्हें कभी आशीर्वाद नहीं देंगी। केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय के दौरे पर थे जब उन्होंने बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष पर यह तीखा हमला बोला।

Tejashwi Yadav पर भड़के गिरिराज सिंह
बेगुसराय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए दुर्गा मां से आशीर्वाद मांगा है, तो इस पर उन्होंने तीखा पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'तेजस्वी यादव जी से मैं कहना चाहता हूं कि मां कभी कपूत को आशीर्वाद नहीं देती हैं। अगर वह आशीर्वाद दे देंगी तो जीवन भर वे सत्ता में नहीं आ सकेंगे।' इतना ही नहीं बीजेपी के फायरब्रांड नेता ने आगे कहा कि तेजस्वी जी के पिताजी ने बिहार के साथ जो कुछ किया है, अब वह दोबारा नहीं कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: राजपूत समुदाय इस बार भाजपा को देंगे टेंशन, आखिर किन वजहों से हुई है यह नाराजगी?
Giriraj Singh ने लालू यादव पर भी बोला हमला
गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा, 'उनके (तेजस्वी) पिता जी ने जो बिहार के साथ किया वह अब दोबारा नहीं होगा। बिहार के करोड़ों बेटे मां दुर्गा से यही आशीर्वाद मांगता है कि हे मां लालू जी के खानदान को फिर से सत्ता में कभी नहीं आने दीजिए। जब लालू जी का राज था तब बिहार की क्या स्थिति थी सब जानते हैं। पहले पूरा बिहार पुलिस के बल पर चलता था। आज हर कोई यही दुआ करता है कि यह दिन दोबारा न देखना पड़े।'
Bihar Chunav से पहले गिरिराज सिंह हैं एक्टिव
गिरिराज सिंह फिलहाल केंद्रीय मंत्री है लेकिन प्रदेश की राजनीति में अपनी धमक दिखाने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले प्रदेश में हिंदू सम्मान यात्रा भी निकाली थी। हालांकि, बीजेपी हाई कमान ने अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है. हालांकि, प्रदेश बीजेपी के कई कद्दावर नेता इस चुनाव में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। गिरिराज सिंह तो लगातार अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने भी आते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: तेजस्वी के एक बयान ने हिला दी महागठबंधन की नींव? सीट बंटवारे से पहले RJD ने कर दिया खेल












Click it and Unblock the Notifications