Bihar Chunav: NDA में सीट शेयरिंग पर तकरार को देख तेजस्वी यादव ने चला दांव, चिराग पासवान को दिया संदेश
Bihar Chunav Seat Sharing: बिहार में दोनों प्रमुख गठबंधन एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला अब तक नहीं सुलझा है। तेजस्वी यादव के लिए अपने साझेदारों की मांगें पूरी करना संभव नहीं लग रहा है, लेकिन वह चिराग पासवान को लुभाने में जुटे हैं। उन्होंने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि के बहाने बड़ा संदेश दिया है। एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही तकरार की खबरों को देखते हुए इसे तेजस्वी की रणनीतिक चाल मानी जा रही है।
तेजस्वी यादव के लिए इस वक्त महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय करना मुश्किल हो रहा है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने डिप्टी सीएम का उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर टेंशन बढ़ा दी है। तेजस्वी इसके बावजूद चिराग पासवान को लुभाने के लिए सधी हुई रणनीतिक चाल चल रहे हैं।

Tejashwi Yadav ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि के जरिए दिया संदेश
तेजस्वी यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए इशारों में चिराग को बड़ा मैसेज दिया है। दरअसल तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'वंचितों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले श्रद्धेय रामविलास पासवान जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।' राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेजस्वी ने इसके जरिए चिराग को संदेश देने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: प्रशांत किशोर ने मुसलमानों को दिलाई कुरान के आयत की याद, RJD को चोट पहुंचाने का प्लान?
40 सीटों की मांग पर अड़े Chirag Paswan
बता दें कि चिराग पासवान 40 सीटें मांग रहे हैं, जबकि बीजेपी उन्हें 25 से ज्यादा सीटें देने पर तैयार नहीं है। इस वजह से सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अब तक तय नहीं हो सका है। हालांकि, चिराग कई बार दोहरा चुके हैं कि वह मोदी के हनुमान हैं। उनका एनडीए से बाहर जाने का कोई इरादा नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने अकेले चुनाव लड़ा था। इस बार उनके चाचा पशुपति पारस महागठबंधन में हैं। अब देखना यह है कि यह विवाद कैसे सुलझता है।
Bihar Chunav में सीट शेयरिंग पर घमासान
बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बवाल जारी है। एनडीए में चिराग पासवान 40 सीटें मांग रहे हैं। जीतनराम मांझी ने तो सोशल मीडिया पर 15 सीटों की डिमांड कर दी है। यही वजह है कि दिल्ली से लेकर पटना तक बैठकों का दौर जारी है। दूसरी ओर महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर बवाल चल रहा है। मुकेश सहनी डिप्टी सीएम घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं, जबकि लेफ्ट पार्टियों ने भी 40 सीटों की मांग कर डाली है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election: तेजस्वी यादव राघोपुर के साथ फुलपरास से भी लड़ेंगे चुनाव, 2 सीटों पर लड़ने की क्या है मजबूरी?












Click it and Unblock the Notifications