Bihar Chunav: प्रशांत किशोर ने मुसलमानों को दिलाई कुरान के आयत की याद, RJD को चोट पहुंचाने का प्लान?
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव में अब गिनती के दिन बचे हैं और सभी पार्टियां अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आक्रामकता के साथ पूरे प्रदेश में प्रचार अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कुरान की आयत याद दिलाकर मुसलमानों से वोट अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार के मुसलमान सिर्फ बीजेपी के डर से आरजेडी को वोट करते हैं। मुसलमान कहते हैं कि हम अल्लाह के अलावा किसी से नहीं डरते।
कुरान की आयत को याद दिलाकर पीके ने एक इमोशनल कार्ड खेला है। दरअसल बिहार में मुस्लिम और यादव वोट बैंक संगठित तौर पर अब तक आरजेडी के लिए वोट करते रहे हैं। पिछले चुनाव में सीमांचल इलाके में ओवैसी की पार्टी ने चार सीटें जीती थीं और ऐसा पहली बार हुआ कि आरजेडी के विश्वस्त वोट बैंक में सेंध लगी हो।

Bihar Chunav में प्रशांत किशोर का मुस्लिम वोटर्स पर फोकस
प्रशांत किशोर पहले ही कह चुके हैं कि इस चुनाव में जनसुराज बिहार की जनता के लिए एक विकल्प है। वह एनडीए और महागठबंधन दोनों को ही सबक सिखाएंगे। दोनों के ही वोट बैंक में सेंध लगाएंगे। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने पीके ने अपना फोकस युवाओं के साथ मुस्लिम वोट बैंक पर भी रखा है। यही वजह है कि उन्होंने मुसलमान कैंडिडेट भारी संख्या में उतारने का ऐलान किया है। इसके अलावा, वह लगातार मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे जोर-शोर से उठा रहे हैं।
यह भी पढे़ं: मंत्री अशोक चौधरी के करोड़ो रुपए जलाने वाला इंजीनियर कौन? Prashant Kishore के खुलासे से भूचाल
एक पॉडकास्ट में प्रशांत किशोर ने कुरान की आयत का हवाला देते हुए कहा, 'पैंगबर साहब ने कहा है कि जिस कौम को अपने रहनुमाओं की समझ ना हो, उसके ऊपर जालिम हुक्मरानों को मुसल्लत (थोप) कर दिया जाता है।' इसी में उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर डंके की चोट पर मुसलमानों से कहता है, 'हमको वोट नहीं देना है तो मत दो। जो बात पैगंबर साहब ने कही है उसको मानो। किसी के डर से किसी को वोट मत दो।'
Prashant Kishor ने साधा आरजेडी पर निशाना
इसी पॉडकास्ट में पीके ने कहा कि मुस्लिम बिहार में सिर्फ बीजेपी के डर से लालटेन को वोट देते आए हैं। आरजेडी के राज में उनकी क्या हालत हुई है? उन्होंने कहा, 'कुरान की शुरुआत का पहला शब्द है इकरा। इसका अर्थ होता है ज्ञान हासिल करना। कुरान में पहली बात ही शिक्षा की कही गई है और आज बिहार का मुस्लिम समाज अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता ही नहीं कर रहा है। ये अल्लाह का हुक्म है कि आप शिक्षित बनो और अल्लाह के सिवा किसी से नहीं डरो।' पीके ने कुरान का हवाला देकर स्पष्ट कर दिया है कि वह मुस्लिम वोटर्स को लुभाने में जुट गए हैं।
यह भी पढे़ं: Prashant Kishor Love Story: विदेश में पहली बार मिले और परवान चढ़ गया प्यार, फिल्मी है PK की प्रेम कहानी












Click it and Unblock the Notifications