Bihar Chunav: 24 घंटे में कई जिलों से करोड़ों बरामद, नोट गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा होते ही पुलिस और प्रशासनिक एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के दो अलग-अलग जिलों, गोपालगंज और भोजपुर में छापेमारी और चेकिंग के दौरान कुल 1.5 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए हैं।
गोपालगंज में जहां गैस रिपेयरिंग का काम करने वाले एक व्यक्ति के घर से ₹1 करोड़ जब्त हुए, वहीं भोजपुर में एक बाइक की डिक्की से ₹50 लाख कैश बरामद किया गया। चुनाव में इस बड़ी रकम के संभावित उपयोग को लेकर एजेंसियों को संदेह है, जिसके चलते दोनों ही मामलों में पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

'चूल्हा बनाने वाले' के घर से ₹1 करोड़ कैश बरामदगी
गोपालगंज में पुलिस और FST (Static Surveillance Team) ने थावे विधानसभा के कविलाशपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां संतोष प्रसाद नामक एक साधारण व्यक्ति के घर के बक्सों में ₹1 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। संतोष प्रसाद गैस रिपेयरिंग और छोटा बेटा चाय की दुकान चलाता है, इसलिए इतनी बड़ी रकम का मिलना हैरान करने वाला है। पुलिस ने नगदी के साथ बैंक पासबुक भी जब्त की है और पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मुख्यालय इस मामले की निगरानी कर रहा है, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चुनाव से पहले यह अवैध राशि कहाँ से आई और कहाँ ले जाई जा रही थी, जिससे क्षेत्र में चुनावी फंडिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ये भी पढे़ं: Bihar chunav: महागठबंधन में भूचाल, 10 सीटों पर RJD-कांग्रेस-VIP ने एक दूसरे के खिलाफ उतारा उम्मीदवार
बाइक की डिक्की से ₹50 लाख कैश जब्त
भोजपुर में शुक्रवार देर रात नगर थाना क्षेत्र में एक और बड़ी नकद बरामदगी हुई। गांगी चेकपोस्ट पर स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) ने वाहनों की रूटीन जांच के दौरान एक बाइक को रोककर उसकी डिक्की की तलाशी ली। इस तलाशी में भारी मात्रा में ₹50 लाख रुपए कैश बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही बाइक सवार दीपक कुमार सिंह को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने यह पैसा किसी हार्डवेयर कारोबारी का बताया, लेकिन रकम की वैधता साबित करने के लिए कोई संतोषजनक दस्तावेज या जवाब नहीं दे सका। यह कार्रवाई दर्शाती है कि चुनाव से पहले बिहार में अवैध नकदी का प्रवाह रोकने के लिए एजेंसियां कितनी सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: नामांकन से ठीक पहले जन सुराज प्रत्याशी 'लापता', पार्टी को किडनैपिंग' का शक
इंजीनियर संजीव कुमार के घर 13 घंटे निगरानी रेड
वहीं निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पटना में ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर संजीव कुमार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में 13 घंटे लंबी छापेमारी की। शुक्रवार शाम 4:30 बजे से शुरू हुई यह रेड शनिवार सुबह तक चली। जांच में पाया गया कि इंजीनियर की संपत्ति उनके आय के वैध स्रोतों से 44% अधिक है। टीम ने उनके नोएडा और गाजियाबाद में फ्लैट, पटना में 12 से 13 जगहों पर जमीन के कागजात, LIC और शेयर मार्केट में ₹60 लाख का निवेश, ₹18 लाख की ज्वेलरी और ₹7.50 लाख नकद जब्त किए। यह रेड दर्शाती है कि चुनाव के दौरान न केवल अवैध चुनावी फंडिंग, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी एजेंसियों की पैनी नजर है।
ये भी पढे़ं: Bihar Chunav: चिराग पासवान को बड़ा झटका, NDA की इस 'ग्लैमरस' प्रत्याशी का नामांकन रद्द, RJD की बल्ले-बल्ले












Click it and Unblock the Notifications