Bihar Chunav: बीजेपी का हारी हुई सीटों के लिए खास प्लान, इस बार अमित शाह रचेंगे यहां चक्रव्यूह
Bihar Chunav Amit Shah: बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी का फोकस इस बार उन सीटों पर भी है, जहां पिछले चुनाव में हार मिली थी। एंटी-इनकंबेंसी वाली मौजूदा सीटों और जिन 68 सीटों पर पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी, वहां खुद अमित शाह रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया है। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के अलावा घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने की जरूरत पर जोर दिया गया है। गृहमंत्री अब चुनाव तक लगातार कई दिनों तक बिहार में रहने भी वाले हैं।
सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री का फोकस इस बात पर है कि विपक्ष के प्रचार और आरोपों की काट तैयार करते हुए जनता के बीच एंटी-इनकंबेंसी के भाव को कम से कम किया जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गली-गली जाकर और नुक्कड़ सभाओं के जरिए सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Amit Shah ने खुद संभाल ली है अब कमान
बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने की कमान अब खुद अमित शाह ने संभाल ली है। उन्होंने अपनी कोर कमेटी के साथ इस पर लंबी चर्चा की है। पिछली बार जिन सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर थी और जहां इस बार एंटी-इनकंबेंसी की आशंका है उनकी एक लिस्ट तैयार की गई है। सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री ने विधायकों से जनता की नाराजगी दूर करने के लिए संवाद की जरूरत पर जोर दिया है। इसके अलावा, स्थानीय कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वो क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का बढ़-चढ़कर प्रसार करें।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: गिरिराज सिंह का तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर डबल अटैक, 'नेपो बॉय' कह उड़ाया मजाक
Bihar Chunav में हारी हुई सीटों के लिए BJP ने बनाया प्लान
- बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जिन सीटों पर बीजेपी को हार मिली थी, इस बार उसके लिए अलग रणनीति बनाई जा रही है।
- कुल 243 विधानसभा सीटों में से लगभग 68 सीटों पर बीजेपी दूसरे स्थान पर रही थी। इनमें से 60 सीटें लगभग ऐसी थीं जहां बीजेपी की हार का अंतर बहुत कम था।
- इस बार इन सीटों के लिए स्क्रूटनी खुद अमित शाह कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने और बूथ कैंपेन मजबूत करने का निर्देश दिया है।
- यहां टिकट बंटवारे में भी सोशल इंजिनियरिंग का खास ध्यान रखा जाएगा।
पिछले चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन
⦁ 68 सीटों पर बीजेपी दूसरे स्थान पर रही।
⦁ 5 सीटों पर 500 वोट से भी कम अंतर से हारी।
⦁ 11 सीटों पर हार का अंतर 1000 वोट से कम रहा।
⦁ करीब 40 से 45 सीटें ऐसी थीं जहां बीजेपी 5000 वोट से भी कम अंतर से हारी।
इन करीबी हारों में नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर, आरा, भागलपुर और पूर्णिया जैसे इलाके शामिल थे. कुछ प्रमुख सीटें जैसे हिलसा (नालंदा), बारबिघा (आरा), भोरे (गोपालगंज) और बछवाड़ा (बिहारशरीफ क्षेत्र) में हार का अंतर 1000 वोट से भी नीचे रहा था। अब पार्टी ने इन सीटों के लिए खास रणनीति बनाई है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: भोजपुरी में CEC ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- छठ की तरह मनाइए चुनाव, SIR रहा पूरी तरह सफल












Click it and Unblock the Notifications