NDA या INDIA से टूट कर आने वालों को अपनी एलांयस में लेंगे या नहीं? तेज प्रताप ने दिया दो टूक जवाब

Bihar Elections 2025: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ऐलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद तेज प्रताप ने कहा कि "जनशक्ति जनता दल इस चुनौती का सामना करेगा और चुनाव लड़ेगा।

इतना ही नहीं एनडीए और इंडिया गठबंधन को बिहार चुनाव में चुनौती देने के लिए तेज प्रताप यादव ने 'टीम तेज प्रताप' नाम से एक नया राजनीतिक मंच बनाया है और पूरे राज्य में अपना प्रचार तेज करते हुए विरोधी पार्टियों पर जमकर हमला तेज कर दिया है। NDA या INDIA से टूट कर आने वालों को अपनी एलांयस में लेंगे या नहीं? इस पर तेज प्रताप यादव ने खुलकर अपनी बात रखी है।

Bihar Elections 2025

NDA या INDIA से कोई आए तो लेंगे साथ?

किसी विपक्षी नेता के उनकी पार्टी में शामिल करेंगे या नहीं? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने कहा "जब कोई टूट कर आएगा तब तो देखा जाएगा।" उन्‍होंने दोहराया जब कोई ट्रटेगा या गठबंधन छोड़ेगा, तब की तब देखेंगे।"

चिराग और मांझाी की एनडीए से नाराजगी पर क्‍या बोले तेज प्रताप?

बिहार में एनडीए सीट बंटवारे पर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के रुख पर तेज प्रताप ने कहा, "मैं अभी इस पर कैसे चर्चा कर सकता हूँ? यह उनकी एनडीए गठबंधन की समस्या है। मैं इस पर क्या टिप्पणी कर सकता हूँ?"

आरजेडी और लालू परिवार से क्‍यों निकाले गए तेज प्रताप?

ध्‍यान रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद राजद और उनके परिवार से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। उस पोस्ट में अनुष्का यादव नामक एक महिला के साथ उनकी तस्वीर थी और दावा किया गया था कि वे 12 साल से रिश्ते में थे।

तेज प्रताप ने शुरू में पोस्ट करने से इनकार करते हुए दावा किया था कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था। उन्होंने अपने विरोधियों पर सामग्री अपलोड करने और एक बड़ी साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया।

तेजप्रताप ने बनाई है नई पार्टी और गठबंधन

मई 2025 में राजद से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी और गठबंधन बनाने के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए अपनी सहमति जताई थी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।

तेज प्रताप के गठबंधन में कौन सी पार्टियां हैं शामिल?

तेज प्रताप ने एनडीए और इंडिया के खिलाफ जो नया मोर्चा तैयार किया है उसमें पाँच प्रमुख दल शामिल हैं।

  • विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP)
  • भोजपुरिया जन मोर्चा (BJM)
  • प्रगतिशील जनता पार्टी (PJP)
  • वाजिब अधिकार पार्टी (WAP),
  • संयुक्त किसान विकास पार्टी

तेज प्रताप ने इस गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा था, "हमारे गठबंधन का मुख्य विषय सामाजिक न्याय, सामाजिक अधिकार और संपूर्ण परिवर्तन है।" तेज प्रताप ने यह भी बताया कि उनका गठबंधन लोहिया, कर्पूरी और जय प्रकाश नारायण के सपनों को साकार करने के लिए काम करेगा।

तेज प्रताप ने आरजेडी के खिलाफ खोला मोर्चा

निष्कासन के बाद, तेज प्रताप ने एक नया राजनीतिक मंच लॉन्च किया और पूरे राज्य में अपना प्रचार तेज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने विरोधियों को 'जयचंद' (देशद्रोही) कहकर संबोधित किया। इससे पहले, पूर्व राजद नेता ने अपने छोटे भाई और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को "देशद्रोहियों" से दूरी बनाए रखने की चेतावनी भी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+