Bihar Chunav Date: तेजस्वी और तेजप्रताप की सीटों पर वोटिंग कब? राघोपुर और महुआ का जानें पूरा शेड्यूल

Tejashwi Tej Pratap Seat Election Date: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि राज्य की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा-पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस चुनावी रण में, सबकी निगाहें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव की हाई-प्रोफाइल सीटों पर हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों और आम मतदाताओं के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि लालू परिवार के इन दोनों सदस्यों की सीटों पर किस चरण में मतदान होगा और उनकी राजनीतिक किस्मत कब EVM में कैद होगी।

Tejashwi Tej Pratap Seat Election Date

राघोपुर से तेजस्वी, महुआ से तेजप्रताप लड़ेंगे चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दोनों प्रमुख चेहरों-नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यह तय हो गया है कि तेजस्वी यादव अपनी पारंपरिक सीट राघोपुर से और तेजप्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। खास बात यह है कि दोनों हाई-प्रोफाइल सीटों पर मतदाताओं का फैसला एक ही दिन होगा। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, राघोपुर और महुआ दोनों ही सीटें प्रथम चरण में शामिल हैं, जहाँ 6 नवंबर 2025 को वोटिंग कराई जाएगी। इस तरह, लालू परिवार के दोनों बेटों की चुनावी किस्मत पहले ही चरण में EVM में कैद हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025 Date: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की सीट पर कब चुनाव? जानें पूरा शेड्यूल

Raghopur Election Date- राघोपुर सीट पर चुनाव कब

  • अधिसूचना जारी (Notification)- 10 अक्टूबर
  • नामांकन (Nomination)- 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक
  • नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny)- 18 अक्टूबर
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि (Withdrawal)- 20 अक्टूबर
  • मतदान की तारीख (Voting)- 6 नवंबर

Mahua Election Date- तेजप्रताप यादव की सीट पर कब होगा चुनाव

  • अधिसूचना जारी (Notification)- 10 अक्टूबर
  • नामांकन (Nomination)- 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक
  • नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny)- 18 अक्टूबर
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि (Withdrawal)- 20 अक्टूबर
  • मतदान की तारीख (Voting)- 6 नवंबर

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: चुनाव ऐलान होते ही NDA में सुलझा 'पेंच'! चिराग को तोहफा, मांझी-कुशवाहा भी सेट, किसे कितनी सीटें?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+