Bihar Chunav 2025 Date: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की सीट पर कब चुनाव? जानें पूरा शेड्यूल
Bihar Chunav 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है और अब पूरे प्रदेश में तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस बार विधानसभा चुनाव में चर्चा है कि बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम भी चुनावी संग्राम में उतरने वाले हैं। सम्राट चौधरी फिलहाल एमएलसी हैं, लेकिन इस बार उन्हें पटना साहिब सीट से टिकट मिलने की चर्चा चल रही है। इसके अलावा, विजय सिन्हा अपनी पारंपरिक सीट लखीसराय से ही मैदान में उतरेंगे।
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की यह सीट काफी हाई प्रोफाइल रहने वाली है। माना जा रहा है कि इन दोनों नेताओं को बीजेपी चुनावी मैदान के जरिए ही विधानसभा में भेजना चाहती है। सम्राट चौधरी पिछले कुछ समय से विवादों में भी रहे हैं और प्रशांत किशोर लगातार उनकी शिक्षा और उम्र को लेकर हमलावर हैं।

Bihar Chunav Date: कब होगा सम्राट चौधरी की सीट पर चुनाव
⦁ पटना साहिब की सीट बीजेपी की सेफ सीट मानी जाती है और इस बार यहां से सम्राट चौधरी को उतारने की तैयारी है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सम्राट चौधरी ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ानी भी शुरू कर दी है। उनकी सीट पर पहले फेज में 6 नवंबर को मतदान होगा।
⦁ विजय सिन्हा लखीसराय की अपनी पारंपरिक सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वह यहां से पहले भी कई बार विधानसभा पहुंच चुके हैं। लखीसराय में भी बीजेपी का अच्छा प्रभाव है और खुद सिन्हा इस क्षेत्र के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते हैं। लखीसराय में भी पहले फेज में 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: AAP ने चुनावी तारीख से पहले जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
BJP कई सिटिंग विधायकों का टिकट काटने के मूड में
बीजेपी की रणनीति इस चुनाव में एंटी इनकंबेंसी को कम करने की है। इसके लिए चर्चा है कि जिन विधायकों के खिलाफ जनता की नाराजगी है उनका टिकट काट सकती है। सूत्रों के मुताबिक, 20 से ज्यादा विधायकों के सीट काटे जाएंगे और उसकी जगह पर युवा और नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। कई सीट पर महिला उम्मीदवारों को भी उतारने की योजना है।
यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: बिहार के वोटर नहीं हो कर भी लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव? क्या है नियम?












Click it and Unblock the Notifications