बिहार में 'खानदानी राजनीति' का जलवा: कई नेताओं के बेटे लड़ सकते हैं चुनाव, टिकट के लिए दिल्ली तक सेटिंग!

Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति में परिवारवाद कोई नई बात नहीं है। पिछले 30 सालों से सत्ता कुछ खास परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर का दावा है कि राज्य की राजनीति महज 1,200-1,250 परिवारों के बीच सिमटकर रह गई है। यही वजह है कि जब-तब यह तंज सुनाई देता है-"नेता का बेटा नेता नहीं बनेगा, तो क्या बनेगा?"

अब जबकि विधानसभा चुनाव करीब है, सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार 16 से ज्यादा बड़े नेता अपने बेटे-बेटियों को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जी हां, बिहार में इस बार दर्जनों ऐसे नेता हैं, जो अपने बेटे-बेटी का पॉलिटिक्स में डेब्यू कराने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ तो टिकट के लिए दिल्ली तक सेटिंग कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कितने नेताओं के वारिस इस चुनाव में एंट्री करेंगे।

Bihar Chunav 2025

कौन-कौन नेता उतारेंगे बेटे-बेटी को मैदान में?

🔹 आनंद मोहन - छोटे बेटे अंशुमान की बारी

शिवहर से सांसद रह चुके JDU नेता आनंद मोहन अब अपने छोटे बेटे अंशुमान को राजनीति में उतारना चाहते हैं। बड़ा बेटा चेतन आनंद पहले ही विधायक बन चुका है।

🔹 पप्पू यादव - क्रिकेटर बेटा करेगा एंट्री

पूर्णिया के बाहुबली नेता पप्पू यादव अपने बेटे सार्थक रंजन को उतारने की तैयारी कर रहे हैं। क्रिकेटर रह चुके सार्थक, पिता के कांग्रेस जॉइन करते ही सियासी चर्चाओं में आ गए थे।

🔹 रामकृपाल यादव - बेटे के लिए टिकट की जुगाड़

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव अपने बेटे अभिमन्यु को फतुहा से मैदान में उतारना चाहते हैं। अभिमन्यु पहले से "टीम अभिमन्यु" नाम से एक्टिव हैं।

🔹 मदन मोहन झा - बेटे माधव के लिए तलाश सीट

कांग्रेस के सीनियर लीडर डॉ. मदन मोहन झा अपने बेटे माधव झा को दरभंगा-मधुबनी क्षेत्र से उतारने की तैयारी में हैं।

🔹 जगदानंद सिंह - दूसरे बेटे की वापसी

RJD के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह फिर से किस्मत आजमा सकते हैं। पहले रामगढ़ से लड़े लेकिन हार गए थे।

🔹 शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा

दिवंगत बाहुबली शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा रघुनाथपुर से RJD टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। हाल में उन्हें मंच पर 'पगड़ी' पहनाकर संकेत भी दे दिया गया है।

🔹 अश्विनी चौबे - बेटे अर्जित शाश्वत का दावा

केंद्रीय मंत्री रह चुके अश्विनी चौबे का बेटा अर्जित शाश्वत भागलपुर से चुनावी तैयारी में हैं।

🔹 वशिष्ठ नारायण सिंह - बेटे सोनू सिंह की एंट्री

JDU के कद्दावर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह का बेटा सोनू सिंह शाहाबाद क्षेत्र से उतर सकते हैं।

🔹 नंद किशोर यादव - बेटे को देंगे टिकट

पटना साहिब से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव अपने बेटे नितिन कुमार उर्फ टिंकू को टिकट दिलाने की कोशिश में हैं।

🔹 अशोक राम - बेटे अतिरेक के लिए छोड़ी कांग्रेस

कांग्रेस के दिग्गज रहे अशोक राम अब JDU में हैं। वे अपने बेटे अतिरेक को चुनावी मैदान में उतारने के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं।

🔹 अखिलेश प्रसाद सिंह - बेटे आकाश की दूसरी कोशिश

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह 2024 लोकसभा चुनाव हार चुके हैं, अब विधानसभा में उतर सकते हैं।

🔹 हरिनारायण सिंह - बेटे अनिल को उतारेंगे

पूर्व शिक्षा मंत्री हरिनारायण सिंह अब चुनावी राजनीति से अलग हो रहे हैं। उनकी सीट से बेटे अनिल कुमार के उतरने की चर्चा तेज है।

🔹 अवधेश नारायण सिंह - बेटे आनंद रमन की तैयारी

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह अपने बेटे आनंद रमन को भोजपुर से लड़वाना चाहते हैं।

🔹 आरके सिन्हा - बेटे ऋतुराज की दावेदारी

BJP नेता आरके सिन्हा के बेटे ऋतुराज को पटना से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

🔹 लालमुनि चौबे - जनसुराज से टिकट चाह रहे बेटे

पूर्व सांसद लालमुनि चौबे के बेटे हेमंत चौबे प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से चैनपुर विधानसभा सीट से उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

32 परिवार पहले से राजनीति में एक्टिव

2020 विधानसभा चुनाव में करीब 32 विधायक ऐसे थे जो राजनीतिक परिवारों से आते थे। इनमें लालू यादव के बेटे, जगदानंद सिंह के पुत्र और दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+