Bihar Chunav 2025 से पहले PM Modi का पूर्णिया दौरा, सीमांचल को एयरपोर्ट समेत देंगे ये सारे सौगात
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब बहुत कम समय बचा है। जल्द ही चुनाव आयोग तारीखों का भी ऐलान कर सकता है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रदेश में अहम प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास के लिए आ रहे हैं। पीएम मोदी का पूर्णिया में 15 सितंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरे में वह सीमांचल क्षेत्र के लिए सौगातों की बरसात करेंगे। सीमांचल की 30 विधानसभा सीटों को साधने के लिए पीएम का यह दौरा खास माना जा रहा है।
15 सितंबर के प्रस्तावित दौरे में पीएम मोदी पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात देंगे। इसके अलावा, कई और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। पूर्णिया में पीएम की एक बड़ी जनसभा भी होगी, जिसमें किशनगंज, अररिया समेत आसपास के जिलों से लोगों के आने की उम्मीद है।

Bihar Chunav में बीजेपी की नजर सीमांचल की 30 सीटों पर
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रदेश को 7 भागों में बांटा है। इसमें सीमांचल की 30 सीटें बहुत महत्वपूर्ण हैं। सीमांचल में पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले की 30 सीटें आती हैं। यहां महागठबंधन के अलावा एनडीए के सामने असदुद्दीन ओवैसी और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी है। पूर्णिया की बात करें, तो पिछले चुनाव में यहां की 7 में से सिर्फ 3 सीटें ही एनडीए के खाते में आई थीं और दो सीट महागठबंधन, एक सीट एआईएमआईएम ने और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती थी। प्रधानमंत्री की इस मेगा रैली के जरिए एनडीए सभी 30 सीटों पर समीकरण अपने पक्ष में साधने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: PM Modi के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, सीट बंटवारे और वोटर अधिकार यात्रा पर मंथन
PM Modi की रैली से NDA की कोशिश कई समीकरण साधने की
पूर्णिया में एयरपोर्ट की शुरुआत के अलावा माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी सीमांचल इलाके के लिए कई बड़े ऐलान कर सकते हैं। सीमांचल में मुस्लिम वोट बैंक का प्रभाव काफी रहता है। इसे देखते हुए एनडीए उम्मीदवार उतारते हुए सामाजिक और जातीय समीकरणों का खास ध्यान रखेगी। साथ ही, पीएम मोदी की रैली के जरिए एनडीए के वोट बैंक को एकजुट रखते हुए महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश भी रहेगी। कुल मिलाकर बिहार की राजनीति में आने वाले कुछ सप्ताह काफी दिलचस्प रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi Manipur Visit: हिंसा के बाद पहली बार मणिपुर जाएंगे PM मोदी! दौरे से पहले इस समझौते पर होगी बात












Click it and Unblock the Notifications