Bihar Chunav 2025: पहले फेज के वोटिंग में कुछ बूथों पर क्यों बदला गया मतदान का समय? देखें पूरी लिस्ट
Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting: बिहार में चुनावी सरगर्मी अब थम चुकी है और मतदाताओं की बारी आ गई है। मंगलवार, 4 नवंबर की शाम 5 बजे जैसे ही प्रचार का समय समाप्त हुआ, नेताओं की रैलियों, भाषणों और जनसभाओं का शोरगुल थम गया।
अब सारी निगाहें आज गुरुवार, 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान पर टिकी हैं, जो राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर एक साथ होगा। इस समय आज के वोटिंग मैदान में कुछ बूथों पर वोटिंग समय में बदलाव किया गया है। घर से निकलने से पहले एक बार अपने बूथ की टाइमिंग जरुर चेक करें...

चुनाव प्रचार थमा, अब मतदाताओं की बारी
पहले चरण के मतदान में जिन जिलों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे, उनमें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, नालंदा, मुंगेर, बेगूसराय, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मधेपुरा, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा और भोजपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं।
राज्य प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने इस ऐतिहासिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
कुछ क्षेत्रों में मतदान के समय में बदलाव
चुनाव आयोग ने सामान्य रूप से मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया है, लेकिन कुछ संवेदनशील या विशेष परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में वोटिंग समय में बदलाव किया गया है।
शाम 5 बजे तक मतदान:
- सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर और महिषी विधानसभा क्षेत्र
- मुंगेर जिले के तारापुर, मुंगेर और जमालपुर विधानसभा क्षेत्र
- लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 चिन्हित बूथों पर (जैसे बूथ संख्या 168, 169, 228, 229, 231 से 234 आदि)
शाम 6 बजे तक मतदान:
- सूर्यगढ़ा विधानसभा के शेष बूथों और पहले चरण के अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा।
- यह निर्णय आयोग ने स्थानीय सुरक्षा परिस्थितियों, भौगोलिक स्थिति और मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल पर सख्त प्रतिबंध
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले तक किसी भी तरह के सर्वेक्षण या चुनावी विश्लेषण को प्रकाशित या प्रसारित नहीं किया जा सकेगा।
6 नवंबर की सुबह 7 बजे से लेकर 11 नवंबर की शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल आयोजित करने, उसके परिणाम साझा करने या प्रसारित करने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। इस नियम का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग की ओर से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पहले चरण की वोटिंग का महत्व
पहले चरण का मतदान बिहार चुनाव 2025 के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इस चरण में कई VIP सीटें और बड़े नेताओं की साख दांव पर है। मतदाता अब तय करेंगे कि राज्य की बागडोर एक बार फिर NDA के हाथ में जाएगी या महागठबंधन और जन सुराज जैसी नई ताकतें नई कहानी लिखेंगी। 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम तक चलेगा। इसके बाद 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर 2025 को होगी।
अब चुनाव प्रचार की गहमागहमी खत्म हो चुकी है और बिहार पूरी तरह तैयार है लोकतंत्र के इस महापर्व के पहले चरण में भाग लेने के लिए। सुरक्षा बल तैनात हैं, मतदान कर्मियों को निर्देश दिए जा चुके हैं, और मतदाता उत्साहित हैं। 6 नवंबर को तय होगा - कौन बनेगा बिहार की सत्ता का नया चेहरा।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications