'बिहार में जंगलराज नहीं आने देंगे', दरभंगा से भरी अमित शाह ने हुंकार, लालू से राहुल गांधी तक पर साधा निशाना
Amit Shah in Darbhanga: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है। नेताओं के बयानबाज़ी के दौर ने सियासत को और रोचक बना दिया है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को दरभंगा पहुंचे। इसी बीच जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा वार किया।
उन्होंने एक-एक कर लालू यादव, तेजस्वी यादव, सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि "लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री और सोनिया अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन दोनों ही पद फिलहाल खाली नहीं हैं।" शाह ने इसे पारिवारिक राजनीति की मिसाल बताते हुए जनता से अपील की कि बिहार को फिर से 'जंगलराज' के रास्ते पर न जाने दें।

घोटालों पर किया हमला
शाह ने कहा कि लालू यादव चारा, बिटुमिन और जमीन के बदले नौकरी घोटाले में फंसे हैं, जबकि कांग्रेस पर 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे लोगों को फिर से सत्ता में लाना चाहिए जिन्होंने बिहार और देश को लूटा?
#WATCH | Darbhanga | #BiharElection2025 | Union Home Minister Amit Shah says, "The Congress Party, Lalu, and their allies had been protecting Article 370 for 70 years. Prime Minister Modi abolished Article 370 forever on August 5, 2019. There was a time when terrorists would… pic.twitter.com/Jvaokl2IxF
— ANI (@ANI) October 29, 2025
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: वोटिंग के दौरान बंद रहेंगे बिहार के स्कूल-कॉलेज, 6 अक्टूबर को किन जिलों में है छुट्टी?
370 हटाने का जिक्र
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, लालू और उनके साथी दलों ने 70 साल तक अनुच्छेद 370 को बचाए रखा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को इसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद पर लगाम लगी है और देश सुरक्षित दिशा में आगे बढ़ रहा है।
नई पीढ़ी को मौका
अमित शाह ने मंच से कहा कि बीजेपी ने 25 साल की मैथिली ठाकुर जैसी युवा कलाकार को टिकट दिया है, जिनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। उन्होंने पूछा, "क्या आरजेडी या कांग्रेस में ऐसा कभी हो सकता है? जहां एक परिवार से ही सब कुछ तय होता है?"
'जंगलराज' की वापसी नहीं होने देंगे: योगी आदित्यनाथ
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के रघुनाथपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने मिलकर तय किया है कि 'जंगलराज' की वापसी किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में 'माफिया राज' को फिर से सिर उठाने नहीं दिया जाएगा।
2026 तक माओवादी खत्म करने का लक्ष्य
योगी ने अमित शाह के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि मार्च 2026 तक देश से माओवादी हिंसा को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में अब विकास की राजनीति होगी, डर और भ्रष्टाचार की नहीं।












Click it and Unblock the Notifications