छपराः लड़की के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप और बनाया वीडियो फिर कहा लौटकर हम आएंगे

छपरा। बिहार के छपरा जिले में युवती के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और इतना ही नहीं, आरोपितों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। साथ में धमकी भी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

तीन युवकों ने किया गैंगरेप

तीन युवकों ने किया गैंगरेप

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तीन में से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप की यह घटना जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को आरोपितों ने लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन बुधवार को पीड़िता अपनी बहन के साथ थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

गैंगरेप का बनाया वीडियो और दी धमकी

गैंगरेप का बनाया वीडियो और दी धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो किसी काम के कारण घर से बाहर गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने बारी-बारी से रेप किया और वीडियो भी बना लिया। आरोपितों की धमकी के कारण उसने घटना के बारे में परिजनों को नहीं बताया। लेकिन घटना के बाद आरोपी युवक लड़की के पास पहुंच गया।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रात में आने को कहा, जिससे घबराकर पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को इस बारे में बताया फिर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। लड़की की तरफ से शिकायत दर्ज कराने के बाद ट्रेनी एसपी संदीप सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन के बाद आरोपितों की तलाश शुरू की गई। इस दौरान पुलिस ने बिक्रमपुर से दो को हिरासत में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+