VIDEO: जब डीएम ने गाया 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' तो एसपी ने जमकर की फायरिंग

कटिहार। बिहार के एक पुलिस अधिकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये पुलिस अधिकारी जमकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा मामला कटिहार का है। जहां कटिहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ मोहन जैन की फेयरवेल पार्टी रखी गई थी। इस दौरान एसपी सिद्धार्थ मोहन इसकदर उत्साह में आ गए कि उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि उन्होंने ये फायरिंग अपनी खुशी का इजहार करने के लिए किया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने की फायरिंग

एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने की फायरिंग

पूरा मामला एक मई का बताया जा रहा है, जब बिहार के कटिहार जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ मोहन जैन के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान कटिहार के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कटिहार एसपी की फेयरवेल पार्टी में डीएम मिथिलेश मिश्रा ने शोले फिल्म का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' भी गाया।

कटिहार के डीएम गा रहे थे गाना

कटिहार के डीएम गा रहे थे गाना

जिस समय कटिहार के डीएम ये गाना गा रहे थे उसी वक्त कटिहार के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मोहन जैन ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और जमकर फायरिंग शुरू कर दी। वीडियो में साफ तौर से नजर आ रहा है कि एक तरफ कटिहार के डीएम गाना गा रहे हैं। वहीं कटिहार एसपी एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग कर रहे हैं।

ट्रांसफर के बाद रखी गई थी फेयरवेल पार्टी

ट्रांसफर के बाद रखी गई थी फेयरवेल पार्टी

बता दें कि बिहार सरकार ने हाल ही कुछ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कटिहार के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मोहन जैन और जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा का भी ट्रांसफर किया गया है। दोनों अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर ही ये फेयरवेल पार्टी जूनियर अधिकारियों ने रखी थी। इसी दौरान कटिहार के एसपी ने फायरिंग की।

यह अस्वीकार्य है, हम मामले की जांच करेंगे: ADG बिहार

यह अस्वीकार्य है, हम मामले की जांच करेंगे: ADG बिहार

फिलहाल इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। बिहार पुलिस के आलाधिकारियों ने इसे गंभीर बताया है। बिहार पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एडीजी) एसके सिंघल ने कहा कि यह अस्वीकार्य है। हम मामले की जांच करेंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। तब तक उनकी केंद्रीय पोस्टिंग भी रोक दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+